फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब घर पर ही करें पार्लर जैसा क्लीनअप, बस हफ्ते में दो बार करना होगा ये काम

Wed, 04 Dec 2019 11:55 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 04 Dec 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
best tips to do cleanup at home in parlour style
- फोटो : instagram

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा का ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है। रोजाना धूप, धूल-मिट्टी से त्वचा की रंगत तो कम होती ही है, साथ ही त्वचा की कई समस्या भी हो जाती हैं। ऐसे में पार्लर जाकर त्वचा की गहराई से सफाई करना बहुत जरूरी है, लेकिन कम समय की वजह से अगर आप पार्लर नहीं जा सकती हैं तो घर पर भी पार्लर जैसा निखार पाना संभव है। आज हम आपको बता रहे हैं कैसे घर पर ही फटाफट क्लीनअप कर सकते हैं। 

best tips to do cleanup at home in parlour style
- फोटो : pixabay

सबसे पहली बात त्वचा पर कुछ भी करने से पहले अपने हाथों को अच्छे तरीके से धोएं, क्योंकि हाथों में बैक्टीरिया होते हैं। अगर आप हाथ नहीं धोएंगे तो ये बैक्टीरिया आपके चेहरे में प्रवेश कर जाएंगे और ब्रेकआउट का कारण बनेंगे। 

best tips to do cleanup at home in parlour style

अब चेहरे को गुनगुने पाली से धोएं। इससे आपके पोर्स को खुलने में मदद होगी। इसके अलावा त्वचा से गंदगी और पसीना निकल जाएगा। इसके बाद ऐसे क्लींजर का इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा के अनुरूप हो। क्लींजर को अपनी त्वचा पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। अगला स्टेप होता है स्क्रबिंग, जो त्वचा की डेड त्वचा सेल्स को हटाने में मदद करता है। हफ्ते में एक बार चेहरे को एक्सफोलिएट जरूर करें। इसका फर्क आपको तुरंत नजर आएगा। आइए जानते हैं घर पर ग्लोइंग त्वचा के लिए किस तरह बनाएं स्क्रब

विज्ञापन
विज्ञापन
best tips to do cleanup at home in parlour style
- फोटो : pixabay
सामग्री
  • 2 चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1 चम्मच चीनी
  • आधा चम्मच नारियल का तेल
विज्ञापन
best tips to do cleanup at home in parlour style

सबसे पहले कॉफी पाउडर, चीनी और नारियल का तेल को मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 5 से 10 मिनट तक इसे त्वचा पर लगे रहने दें। अब हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर क्लीन टॉवल से पोछ लें। साफ और निखरी हुई त्वचा पाने के लिए इसे हफ्ते में दो से तीन बार दोहराएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed