केले में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। पोषक तत्वों से भरे इस फल में विटामिन ई, बी1, बी और सी भी पाय जाते हैं। केले के इस्तेमाल से त्वचा चमकदार और जवां नजर आती है। चेहरे पर केले के इस्तेमाल के बहुत फायदे हैं। आप केले का फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
केले में पाए जाने वाले पोटाशियम से रूखी त्वचा को नमी मिलती है, तो वहीं जिंक और लैक्टिन मुहांसों को दूर करते हैं। केले में पाए जाने वाले एमिनो एसिड में एंटी-एजिंग होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इससे स्किन में लचीलापन आता है। आईए जानते हैं केले का फेस पैक कैसे बनाते हैं।
केले का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले बनाना मसल लें। फिर केले के पेस्ट में एक चम्मच शहद एवं आधा नींबू का रस मिला लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें। इसके 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस पैक को लगा सकते हैं।
2 of 5
केले से बनाएं इतने तरह के फेस पैक
- फोटो : Pixabay
एक पके केले को मसल लें और इसमें 3 चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच शहद डाल लें। फिर इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने के बाद 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
3 of 5
केले से बनाएं इतने तरह के फेस पैक
- फोटो : Pixabay
एक कटोरी में एक पका केला, दो चम्मच शहद एवं एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। पानी से चेहरे को धोकर पेस्ट को लगा लें। इसके बाद गुनगुने पानी से 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 of 5
make so many face packs from bananas
- फोटो : Pixabay
केला, आधा चम्मच चंदन पाउडर और इतना ही दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और सूखने के बाद पानी से धो लें। इस फेस पैक को भी सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
5 of 5
केले से बनाएं इतने तरह के फेस पैक
- फोटो : Pixabay
एक केला लें और 2 चम्मच एलोवेरा जैल डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और 30 मिनट तक लगे रहनें दें। फिर पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक का हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।