फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: केले से बनाएं इतने तरह के फेस पैक, हीरे जैसा चमक जाएगा चेहरा

Sun, 02 Jan 2022 07:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
Beauty Tips make so many face packs from bananas and use like this
केले से बनाएं इतने तरह के फेस पैक - फोटो : Pixabay

केले में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। पोषक तत्वों से भरे इस फल में विटामिन ई, बी1, बी और सी भी पाय जाते हैं। केले के इस्तेमाल से त्वचा चमकदार और जवां नजर आती है। चेहरे पर केले के इस्तेमाल के बहुत फायदे हैं। आप केले का फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।  



केले में पाए जाने वाले पोटाशियम से रूखी त्वचा को नमी मिलती है, तो वहीं जिंक और लैक्टिन मुहांसों को दूर करते हैं। केले में पाए जाने वाले एमिनो एसिड में एंटी-एजिंग होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इससे स्किन में लचीलापन आता है। आईए जानते हैं केले का फेस पैक कैसे बनाते हैं। 

केले का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले बनाना मसल लें। फिर केले के पेस्ट में एक चम्मच शहद एवं आधा नींबू का रस मिला लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें। इसके 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस पैक को लगा सकते हैं। 

Beauty Tips make so many face packs from bananas and use like this
केले से बनाएं इतने तरह के फेस पैक - फोटो : Pixabay

एक पके केले को मसल लें और इसमें 3 चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच शहद डाल लें। फिर इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने के बाद 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। 

Beauty Tips make so many face packs from bananas and use like this
केले से बनाएं इतने तरह के फेस पैक - फोटो : Pixabay

एक कटोरी में एक पका केला, दो चम्मच शहद एवं एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। पानी से चेहरे को धोकर पेस्ट को लगा लें। इसके बाद गुनगुने पानी से 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips make so many face packs from bananas and use like this
make so many face packs from bananas - फोटो : Pixabay

केला, आधा चम्मच चंदन पाउडर और इतना ही दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और सूखने के बाद पानी से धो लें। इस फेस पैक को भी सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Beauty Tips make so many face packs from bananas and use like this
केले से बनाएं इतने तरह के फेस पैक - फोटो : Pixabay


एक केला लें और 2 चम्मच एलोवेरा जैल डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और 30 मिनट तक लगे रहनें दें। फिर पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक का हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed