फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: नीम की पत्ती का ऐसे करें इस्तेमाल, निखर जाएगा लड़कों का चेहरा

Sat, 01 Jan 2022 07:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 07:28 PM IST
विज्ञापन
neem leaves paste applying like this can men face glow
नीम की पत्ती का ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : iStock

आज कल लड़कियां ही नहीं लड़के भी अपने चेहरे और स्किन का खास ख्याल रखते हैं। वह भी सुंदर दिखने के लिए कई सारी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लड़कों की कई बुरी आदतें होती हैं जिनकी वजह से वह पिंपल की समस्या से परेशान रहते हैं। खान-पान की वजह से भी पिंपल की समस्या होती है। लड़के घर से बाहर रहते हैं और प्रदूषण की वजह से पिंपल की समस्या हो सकती है। अगर कोई युवा पिंपल की समस्या से परेशान है, तो वह नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर पिंपल की समस्या से छुटकारा पा सकता है। 



आईए आपको बताते हैं कि नीम की पत्तियों का कैसे इस्तेमाल करें जिससे आपको पिंपल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। मुहांसों की समस्या को दूर करने के लिए लड़के कई प्रकार के ब्यूटी टिप्स का इस्तेमाल करते हैं। लड़कों की सख्त और ऑयली स्किन होती है। इसकी वजह से प्रभावकारी ब्यूटी टिप्स का इस्तेमाल करने से ही फायदा मिलता है। 

neem leaves paste applying like this can men face glow
नीम की पत्ती का ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Pixabay

आपको एक नीम फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से कुछ ही दिन में आपको पिंपल निकलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नीम की पत्तियां कई मायनों में बेहद फायदेमंद होती हैं। 

neem leaves paste applying like this can men face glow
नीम की पत्ती का ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Pixabay

जानिए नीम की पत्तियों के फायदे

नीम की पत्तियों से बने फेस पैक का इस्तेमाल कीजिए जिससे लड़कों के पिंपल की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके आयुर्वेदिक के साथ वैज्ञानिक कारण भी हैं। नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी एक्ने एक्टिविटी पाई जाती है जो चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
neem leaves paste applying like this can men face glow
नीम की पत्ती का ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Pixabay

नीम की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मिलता है जिससे त्वचा निखरती है और कसाव आता है। पिंपल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बताई गई विधि से नीम फेस पैक का इस्तेमाल कर पिंपल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

विज्ञापन
neem leaves paste applying like this can men face glow
नीम की पत्ती का ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Pixabay

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

1 कप नीम की पत्ती और 1 छोटा चम्मच शहद

सबसे पहले नीम की पत्तियों को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद पेस्ट में शहद मिलाएं और अच्छे से मिश्रण बना लें। इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी से चेहरे को धो लें और अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं। इस फेसपैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। इसका फायदा आपको खुद देखने को मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed