{"_id":"61d30d840bb4555c2f439209","slug":"beauty-tips-curd-use-like-this-end-for-hair-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beauty Tips: दही को इस तरह से बालों में लगाएं, कई समस्याएं होंगी दूर और बाल होंगे खूबसूरत","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Beauty Tips: दही को इस तरह से बालों में लगाएं, कई समस्याएं होंगी दूर और बाल होंगे खूबसूरत
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
दही को इस तरह से बालों में लगाएं
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दही जितना सेहत के लिए फायदेमंद हैं उतनी ही स्किन और बालों के लिए भी। दही में विटामिन, खनिज पदार्थ और फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे बाल को झड़ने से रोका जा सकता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और पोटाशियम भी ज्यादा मात्रा में मिलता है। इसलिए दही से बालों को अच्छा पोषण मिलता है। दही से डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प पर इंफेक्शन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
बालों के रूखे और बेजान होने की वजह विटामिन और खनिज पदार्थों की कमी होना है। बालों को दही से चमक और ताकत मिलती है। हर किसी के घर के किचन में दही होता है। इसलिए सभी लोग बालों पर दही को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों में दही लगाकार आप कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आईए जानते हैं कि बालों में दही को कैसे इस्तेमाल करें जिससे फायदा मिलेगा।
2 of 6
दही को इस तरह से बालों में लगाएं
- फोटो : iStock
एक अंडे में दो चम्मच दही मिला दें और अच्छे मिक्स कर लें। इस पेस्ट को बालों के जड़ों में लगा लें और 20 से 30 मिनट बाद शैंपू से धो लें। सप्ताह में दो बार इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे और दही से बालों को पोषण मिलता है और बाल मजबूत होते हैं।
3 of 6
दही को इस तरह से बालों में लगाएं
- फोटो : iStock
एक कप दही में दो चम्मच शहद मिला लें। दोनों को एक कटोरी में अच्छे तरीके से फेंट लें और बालों पर 20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद बाल को शैम्पू से धो लें। इस तरह से दही लगाने से बालों और स्कैल्प के रूखेपन की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दही को इस तरह से बालों में लगाएं
- फोटो : iStock
एक कप दही के साथ मुट्ठीभर करी पत्ता पीस लें। इस पेस्ट को बालों पर 30 मिनट तक लगाएं और फिर बाल को शैंपू से धो लें। इससे बाल घना और लंबा होता है। इस प्रकार के पेस्ट का सप्ताह में एक बार इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 6
दही को इस तरह से बालों में लगाएं
- फोटो : iStock
एक प्याज का रस निकाल लें और उसमें एक कप दही मिला लें। इसके बाद दोनों का अच्छे से पेस्ट बना लें। इसे स्कैल्प और बालों पर लगा लें और 10 से 15 मिनट बाद शैंपू से धो लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।