फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Mistakes: मेकअप करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, चेहरा हो जाएगा खराब

Sat, 19 Feb 2022 04:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Feb 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Beauty Tips Avoid 10 Common Makeup Mistakes that Ruin Your Perfect look
मेकअप - फोटो : istock

लड़कियां सुंदर दिखने के लिए मेकअप करती हैं। किसी भी लड़की की खूबसूरती में मेकअप चार चांद लगा देता है। लड़कियां मात्र हल्का सा काजल और लिप्सटिक या ग्लाॅस लगाकर भी अपने चेहरे की रंगत सुधार सकती हैं। यही वजह हैं कि आजकल मेकअप अधिकतर लड़कियों के जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है। लेकिन मेकअप करने वाली लड़कियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मेकअप अगर आपकी सुंदरता बढ़ा सकता है तो बिगाड़ भी सकता है। आप मेकअप करने के दौरान कई गलतियां करते हैं, जिनके बारे में आपको पता भी नहीं होता। मेकअप करते समय छोटी-छोटी गलतियां आपकी सूरत बिगाड़ सकती हैं। रोजाना मेकअप करते समय आप जानें अनजाने में कई गलतियां करती हैं जो आपके चेहरे के लिए नुकसानदायक है। इसलिए भूल से वे गलतियां न करें, जो आपकी त्वचा की खूबसूरती पर असर डालें। चलिए जानते हैं कि आप मेकअप करते समय आम तौर पर कौन सी गलतियां करते हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए। 

Beauty Tips Avoid 10 Common Makeup Mistakes that Ruin Your Perfect look
फेश वाॅश - फोटो : Istock

बार-बार न करें फेस वाॅश

मेकअप करने से पहले चेहरे को साफ करना चाहिए लेकिन कई बार चेहरा बिल्कुल भी न धोएं। बार -बार चेहरा धोने से आपकी त्वचा की नमी खत्म हो जाती है और स्किन रुखी हो जाती है। इसलिए दो बार से अधिक चेहरा न धोएं।

रूखे चेहरे पर न करें मेकअप

मेकअप कभी भी ड्राई स्किन पर नहीं करना चाहिए। रूखे चेहरे पर मेकअप करने से आपके चेहरे की निखार चली जाती है। इसलिए मेकअप करने से पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाकर उसे नॉर्मल कर लें। इसके अलावा ज्यादा फाउंडेशन का इस्तेमाल भी न करें। 

Beauty Tips Avoid 10 Common Makeup Mistakes that Ruin Your Perfect look
मेकअप - फोटो : Istock

कम लाइट में न करें मेकअप

मेकअप करते समय सबसे जरूरी होता है सही रोशनी का होना। कमरे में अगर अंधेरा हो तो मेकअप कहीं ज्यादा और कहीं कम लग जाता है। इसलिए हमेशा मेकअप करने वाले कमरे में अधिक रोशनी होनी चाहिए।

गलत तरीके से कंसीलर लगाना

महिलाएं चेहरे के काले धब्बे और डार्क सर्कल छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं। कभी कभी वे अधिक कंसीलर का इस्तेमाल कर देती हैं। लेकिन आपको कंसीलर का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। डार्क सर्कल पर एक से ज्यादा बार कंसीलर न लगाएं। आप चाहें तो लेयरिंग टेक्निक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें पहले थोड़ा कंसीलर लगाएं और उसे ब्लेंड करके सूखने दें फिर दोबारा कंसीलर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips Avoid 10 Common Makeup Mistakes that Ruin Your Perfect look
मेकअप - फोटो : istock

ज्यादा फाउंडेशन न लगाएं

मेकअप में फाउंडेशन जरूरी भाग है लेकिन ज्यादा फाउंडेशन लगाने से आपके मेकअप में कहीं कहीं दरार आ जाती हैं। इसलिए हल्का फाउंडेशन लगाएं। आप कंसीलर और फाउंडेशन को मिलाकर भी लगा सकती हैं। फाउंडेशन के सही शेड का इस्तेमाल करें।

आइब्रो का सही शेप

आपके मेकअप में आंखों का मेकअप सबसे अहम होता है। चेहरे की आइब्रो को सही शेप देना जरूरी है। कोशिश करें कि आइब्रो का शेप सामान्य ही रहे। अगर आप आईब्रो का शेप देना चाहते हैं तो पेंसिल की जगह ब्रश का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
Beauty Tips Avoid 10 Common Makeup Mistakes that Ruin Your Perfect look
हेयरकट - फोटो : istock

फंक्शन से तुरंत पहले न कराएं

अगर आप किसी पार्टी या इवेंट में शामिल होने वाले हैं तो तुरंत हेयरकट न लें। बल्कि कुछ दिन पहले हेयरकट लें। ताकि आपके बालों को सेट होने का समय मिल जाए।

चेहरे के हिसाब से मेकअप का करें चयन 

मेकअप करते समय ध्यान रखें कि आपके चेहरे की सेंसिटिविटी के मुताबिक ही मेकअप प्रोडक्ट हों। ऐसे मेकअप आईटम्स का इस्तेमाल न करें जिससे आपके चेहरे को नुकसान पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed