{"_id":"620a486cfef1ac1a5b59c048","slug":"tips-to-reduce-pain-while-doing-threadinf-or-plucking-to-set-eyebrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beauty Tips: आईब्रो बनवाने में होता है दर्द तो ट्राई करें ये टिप्स","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Beauty Tips: आईब्रो बनवाने में होता है दर्द तो ट्राई करें ये टिप्स
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आईब्रो का काफी ज्यादा महत्व होता है। सही शेप की आईब्रो खूबसूरती को बढ़ा देती है। लेकिन बहुत सारी महिलाओं को आई ब्रो बनवाने में काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। वैसे तो आंखों के आसपास का एरिया इतना मुलायम होता है कि वहां पर दर्द होना लाजिमी है। आई ब्रो को सेट करने के लिए वैसे तो वैक्सिंग, शेविंग जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। लेकिन सबसे ज्यादा मशहूर विकल्प है थ्रेडिंग और प्लकिंग का। जिसकी मदद से महिलाएं अपने आई ब्रो को शेप में लाती हैं। अगर आप थ्रेडिंग के वक्त होने वाले दर्द को कम करना चाहती हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
2 of 5
eyebrow
सबसे जरूरी है कि स्किन को टाइट रखें। थ्रेडिंग से आई ब्रो बनवाते समय जरूरी है कि स्किन को टाइट रखा जाए। अगर आप खुद से नहीं पकड़ पा रहीं तो किसी दूसरे की मदद से स्किन को टाइट रखें। क्योंकि जितना स्किन टाइट रहेगी दर्द उतना कम होगा और आसानी से बाल निकल जाएंगे।
3 of 5
Eyebrow
जिस एरिया के बाल थ्रेड की मदद से निकालने हैं। वहां पर जोर से रगड़ें ऐसा करने से हेयर फॉलिकल कमजोर हो जाते हैं। जिससे बाल आसानी से निकल जातें हैं। वहीं अगर आप थ्रेडिंग करवाने जा रही हैं तो उससे पहले बर्फ का टुकड़ा उस एरिया पर रगड़ लें। ऐसा करने से भी दर्द कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आइब्रो
वहीं अगर आप आईब्रो को प्लकिंग की मदद से निकालने वाले हैं तो भी कुछ बातों का ध्यान रख दर्द को कम किया जा सकता है। प्लकिंग की शुरूआत में बालों को जड़ से खींचने की कोशिश करें। क्योंकि आगे की तरफ से खींचने पर बाल बीच से टूट जाते है और फिर इन्हें जड से निकालने में ज्यादा दर्द होता है।
विज्ञापन
5 of 5
eyebrow
- फोटो : istock
वहीं अगर घर पर ही प्लकिंग करने वाली हैं तो नहाने के तुरंत बाद प्लकिंग करें। क्योंकि नहाने के बाद हेयर फॉलिकल काफी ओपन हो जाते हैं। जिससे बाल आसानी से निकल जातें हैं। शेविंग और वैक्सिंग से पहले गर्म पानी से नहाना काफी फायदेमंद होता है। प्लकर का इस्तेमाल करने के बाद एलोवेरा जेल का इस्तेमाल जरूर करें। ये स्किन को ठंडक पहंचाता है और रिलैक्स करने में मदद करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।