फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपनों का घर सजाने में काम आएंगे ये टिप्स, जानिए किस तरह करें पर्दों को दीवारों से मैच

Fri, 20 Mar 2020 03:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 20 Mar 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
7 essentials tips to match curtain with wall color
home interior - फोटो : instagram

जब हम तस्वीरों में या इंटरनेट पर किसी घर को सजा हुआ देखते हैं तो उसे अपने घर पर भी आजमाना चाहते हैं। लेकिन तस्वीरों सा घर सजाने के चक्कर में बहुत बार गड़बड़ हो जाती है। दरअसल घर के इंटीरियर में दीवारों के रंग और पर्दों का अहम रोल होता है। सही कलर की दीवारें जहां घर में रौनक लाती हैं वहीं उन पर टंगे पर्दे चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन एक परफेक्ट मैचिंग जितनी आसान दिखती है उतनी होती नहीं है। अक्सर पर्दों की खरीददारी में हम कंफ्यूज हो जाते हैं। अच्छे से अच्छा या महंगे से महंगा पर्दा खरीद लें, लेकिन अगर वह दीवारों से मेल नहीं खाता, तो कमरे की ब्यूटी खो जाती है। अगर आप भी इस तरह की दुविधा की शिकार होती हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकता है।


 
7 essentials tips to match curtain with wall color
curtains - फोटो : अमर उजाला
परदों के रंग जो खुशी दें

पिछले कुछ सालों से कमरों को सजाने के लिए परदों के डिजाइन और कलर में बहुत बदलाव आए हैं। आजकल ऐसे परदे प्रचलित हैं, जो आपको एनर्जेटिक रखें और प्लेफुल दिखें। आजकल स्पेक्ट्रम कलर का फैशन है। कुछ लोग, जो कलर को लेकर बहुत ज्यादा चूजी हैं या जिन्हें हर बार वही दो-तीन कलर प्रयोग करने होते हैं, अक्सर घर सजाने के मामले में आलसी होते हैं। ऐसे लोगों के लिए न्यूट्रल कलर्स का चयन ठीक रहता है।

7 essentials tips to match curtain with wall color
curtains - फोटो : instagram
कंट्रास्ट कलर के परदे

इन दिनों कंट्रास्ट कलर्स के परदों का लेटेस्ट ट्रेंड है, यानी ऐसे कलर के परदे, जो दीवारों के रंग से बिल्कुल अपोजिट हों। यदि दीवार का रंग गहरा है, तो हल्के रंग के परदे और यदि दीवारों का रंग हल्का है, तो गहरे रंग के परदे आपके कमरे के लुक को चार चांद लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 essentials tips to match curtain with wall color
curtains - फोटो : instagram
कूल और हॉट कलर के परदे

दीवारों और परदों के रंग मिलकर एक न्यूट्रल पेयर बने, ऐसे परदों का चुनाव करें। यानी अगर दीवारों का रंग कूल है, तो वार्म कलर के परदें चूज करें और यदि समझ में नहीं आ रहा, तो दीवारों के रंग के साथ कूल कलर के ही परदे सिलेक्ट करें।

विज्ञापन
7 essentials tips to match curtain with wall color
curtains - फोटो : instagram
परदे जिनसे दीवारें बोल उठें

परदों के रंगों के चुनाव के समय आप कलर व्हील का भी प्रयोग कर सकती हैं। कलर व्हील के प्रयोग से कंफ्यूजन की कोई गुंजाइश नहीं रहती, क्योंकि इस व्हील में जो भी रंग होता है, उसके सामने उसका पूरक रंग होता है। यानी वे रंग जो दीवारों के लुक को फाइन टच दें, एक-दूसरे से मैच हों।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed