फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bella Hadid Steps Out in Paris Days After Mom Yolanda Shares Update on Models Lyme Disease

Bella Hadid: लाइम रोग को मात देकर सैर पर निकलीं बेला हदीद, जिम क्लब से मॉडल ने शेयर की तस्वीर

Sat, 27 Sep 2025 12:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 27 Sep 2025 12:49 PM IST
सार

Bella Hadid In Public Place: हाल ही में मॉडल बेला हदीद लाइम रोग से उबर गई हैं। वह सार्वजनिक जगह पर नजर आई हैं। उन्होंने जिम क्लब से अपनी तस्वीर शेयर की है। इस पर उनकी मां ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Bella Hadid Steps Out in Paris Days After Mom Yolanda Shares Update on Models Lyme Disease
मां के साथ बेला हदीद, बेला हदीद - फोटो : इंस्टाग्राम @yolanda.hadid, एक्स@RealSartoria

विस्तार

मशहूर मॉडल बेला हदीद लाइम रोग के इलाज के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं हैं। हाल ही में इस मॉडल को पेरिस में सड़कों पर घूमते हुए देखा गया। इसी दिन बेला हदीद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'लंबे समय के बाद जिम में पहला दिन!' उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था 'मैं चल रही हूं और मेरी खोई हुई ताकत वापस आ रही है।' इस पोस्ट को उनकी मां योलांडा हदीद ने शेयर किया और लिखा 'बहुत खूब बेला... दिन में एक बार ही एक्सरसाइज करना।'
विज्ञापन


मां ने बेला हदीद के बारे में बताया
आपको बता दें कि डच टीवी की मशहूर हस्ती योलांडा हदीद, बेला हदीद, गिगी हदीद और अनवर हदीद की मां हैं। साल 2012 से पहले वह लाइम रोग से पीड़ित थीं। इलाज के बाद उन्होंने लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया है। साल 2015 में उन्होंने जानकारी दी कि उनके दो बच्चे बेला हदीद और अनवर हदीद भी इस बीमारी से पीड़ित हैं। हाल ही में योलांडा हदीद ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी बेटी बेला हदीद कैसे इस बीमारी से उबर पाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने बेला की अस्पताल की तस्वीरें शेयर कीं
हाल ही में, योलांडा हदीद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने कैसे लाइम रोग को हराया। पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी बेला हदीद की तारीफ भी की। उन्होंने अपनी बेटी की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है बेला हदीद अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है। तस्वीरें देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी बेटी को इलाज के दौरान काफी दिक्कत हुई।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by YOLANDA (@yolanda.hadid)


विज्ञापन

योलांडा ने बेला की बहादुरी की तारीफ की
तस्वीरें शेयर करते हुए योलांडा हदीद ने लिखा 'अपनी बेला को चुपचाप संघर्ष करते देखकर मेरे अंदर की निराशा बढ़ गई। लाइम रोग की वजह से हो रही दिक्कत को किसी को समझाना मुश्किल है। मैंने अपने लाइम इलाज के दौरान लोगों के लिए उदाहरण पेश किए। हालांकि मैं अपने दर्द की तुलना अपनी बच्ची के दर्द से नहीं कर सकती।' योलांडा ने बेला को साहसी बताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी की बहादुरी और इच्छाशक्ति की तारीफ करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed