{"_id":"68e63b439f367a01b904179e","slug":"who-is-sara-khan-marries-actor-krish-pathak-know-about-her-career-film-and-serials-2025-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं सारा खान? 'बिदाई' और 'स्पाई बहू' में की शानदार अदाकारी; 'बिग बॉस 4' में की थी पहली शादी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कौन हैं सारा खान? 'बिदाई' और 'स्पाई बहू' में की शानदार अदाकारी; 'बिग बॉस 4' में की थी पहली शादी
'सपना बाबुल का... बिदाई' और 'ससुराल सिमर का' जैसे शोज में बेहतरीन अभिनय करने वाली सारा खान ने अभिनेता कृष पाठक से शादी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी। सारा खान का जन्म 6 अगस्त 1989 को भोपाल में हुआ। वह सुन्नी मुस्लिम परिवार से आती हैं।
मॉडल के तौर पर शुरू किया करियर
सारा खान ने सबसे पहले मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2007 में उन्होंने टीवी शो 'सपना बाबुल का... बिदाई' से अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह साल 2010 में 'प्रीत से बंधी ये डोरी राम मिलाई जोड़ी' में मोना का किरदार निभाया।
3 of 5
सारा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @ssarakhan
मशहूर टीवी शोज में किया काम
इसके बाद सारा 2013 में 'जुनून- ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' और 2014 में 'ससुराल सिमर का' में नजर आईं। 2015 में वह टीवी शो 'सौभाग्यालक्ष्मी' में नजर आईं। वह 'जाना ना दिल से दूर' में भी नजर आईं। हाल के वर्षों में सारा खान 'पलकों की छांव में 2', 'लॉक अप' और 'स्पाई बहू' जैसे शोज में नजर आईं।
फिल्मों में किया काम
सारा खान ने टीवी के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। वह फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' और 'एम3- मिडसमर मिडनाइट मुंबई' में नजर आईं। वह जल्द ही फिल्म 'कैंप डिसेंट' में भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सारा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @ssarakhan
पहले कर चुकी हैं शादी
खान ने साल 2010 में अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि साल 2011 में उनका तलाक हो गया। यह शादी बहुत सुर्खियों में रही थी क्योंकि यह शादी 'बिग बॉस 4' में हुई थी। इल्जाम था कि शादी के लिए जोड़े को पैसे दिए गए थे। हालांकि चैनल ने इस बात से इनकार किया था। सारा ने 'सच का सामना' में बताया था कि उन्होंने यह शादी प्रचार के लिए की थी। उन्होंने कबूल किया कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।