{"_id":"613a1eea8ebc3e147352ce68","slug":"bigg-boss-ott-divya-agarwal-is-first-finalist-of-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss Ott: दिव्या अग्रवाल ने जीता टिकट टू फिनाले, ये कंटेस्टेंट दे रहा कड़ी टक्कर","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bigg Boss Ott: दिव्या अग्रवाल ने जीता टिकट टू फिनाले, ये कंटेस्टेंट दे रहा कड़ी टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Thu, 09 Sep 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस ओटीटी अपने आखिरी पड़ाव पर है। आने वाले दिनों में बिग बॉस ओटीटी के पहले विजेता का एलान हो जाएगा। बिग बॉस शो में हाल में ही सारे कनेक्शन अलग कर दिए गए हैं। इसके बाद अब सभी कंटेस्टेंट को सोलो यानि अकेले ही अपना गेम खेलना है। ऐसे में तमाम कंटेस्टेंट अपनी जीत के लिए जी जान लगाते नजर आ रहे हैं। अब शो के अंतिम समय में दोस्त भी दुश्मन बन रहे हैं और प्यार भी तकरार में तब्दील होती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस ने सभी के बीच लाइव वोटिंग कराई है। इस वोटिंग में सबसे आगे दिव्या अग्रवाल रहीं। सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद दिव्या का मुकाबला नेहा के साथ रहा।
2 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : Instagram
ताजा रिपोर्ट की मानें तो दिव्या ने नेहा भसीन को हराकार टिकट टू फाइनल को जीत लिया है। इसी के साथ दिव्या फाइनल में जाने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई है। सबसे पहले फाइनल में पंहुचने पर सिर्फ दिव्या ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी बेहद खुश हैं।
कनेक्शन टूटने के बाद अब गेम ज्यादा रोचक हो गया है। हर कोई जीतने के लिए अपनी जी जान लगा रहा है। एक साथ खुश दिखाई देने वाले राकेश बापत और शमिता शेट्टी के बीच जबरदस्त विवाद देखने को मिला। शो की अभी तक सबसे मजबूत तिकड़ी, नेहा, निशांत और प्रतीक की मानी जा रही थी। तीनों ही जबरदस्त तरीके से अलग अलग अंदाज में लोगों का मनोरंजन करते शो में दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल
- फोटो : Instagram
नेहा के फिनाले में पहुंचने की खबर दर्शकों के लिए हैरान करने वाली हो सकती है। लेकिन इंटरनेट जनरेशन और नई पीढ़ी में दिव्या अग्रवाल की काफी अच्छी पहचान है। वो युवाओं में बेहद लोकप्रिय स्प्लिट्सविला का हिस्सा रह चुकी हैं। वहां उनकी जोड़ी वरुण के साथ जमी थी। इस जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया था। कई रिएल्टी शो करने के चलते वो एक जाना माना चेहरा हैं।
वहीं शो में दिव्या निशांत से बात करते हुए भी दिखी थी कि अगर इस बार बिग बॉस के फाइनल में उनके साथ प्रतीक खड़े हुए और वो जीत गये तो उन्हे खुशी होगी क्योकि Ace Of Space वो जीती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : Instagram
बता दें कि दिव्या अग्रवाल रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला और ऐस ऑफ स्पेस सीजन 1 सहित कई शो में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं वह एकता कपूर की वेब सीरीज रागिनी एमएमएस के सीजन 2 में भी अभिनय कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।