Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sharad Kapoor Being Used For Financial Gains Hema Chaudhary DENIES Fraud Allegations gives explanation

शरद कपूर: क्या आर्थिक लाभ के लिए अभिनेता की सेहत का हुआ इस्तेमाल? प्रवक्ता हेमा ने दी सफाई

Sat, 21 Nov 2026 11:44 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 21 Nov 2026 11:44 AM IST
सार

  • शरद कपूर की प्रवक्ता हेमा पर आरोप हैं कि उन्होंने आर्थिक लाभ के लिए अभिनेता की सेहत का इस्तेमाल किया।
  • इस मामले पर हेमा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने अभिनेता और कुत्तों का वीडियो शेयर किया है।
  • एनजीओ कर्मचारियों ने हेमा से गुजारिश की है कि वह शरद की प्राइवेसी का सम्मान करें।

विज्ञापन
Sharad Kapoor Being Used For Financial Gains Hema Chaudhary DENIES Fraud Allegations gives explanation
शरद कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर डिप्रेशन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनका इलाज शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता सोनू सूद ने उनके लिए यह व्यवस्था की है। इस बीच एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें दो एनजीओ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक ट्रस्ट की अध्यक्ष  हेमा चौधरी, अभिनेता की हालत का इस्तेमाल आर्थिक लाभ कमाने के लिए कर रही हैं। हेमा ने इन आरोपों का कड़ा खंडन किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

हेमा ने आरोपों का खंडन किया
अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए हेमा चौधरी ने हाल ही में शरद कपूर और उनके कुत्तों का एक वीडियो जारी किया। इसमें उनके घर की खराब हालत साफ दिख रही है। फर्श पर जानवरों की गंदगी पड़ी थी। शरद काफी कमजोर और परेशान नजर आ रहे थे, जबकि हेमा की टीम उन्हें वहां से निकालने की कोशिश कर रही थी। वे एक गंदे गद्दे पर बैठे थे और उनके चारों ओर कचरा फैला हुआ था। कुत्ते भी काफी बेचैन दिख रहे थे और लगातार भौंक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sharad Kapoor Being Used For Financial Gains Hema Chaudhary DENIES Fraud Allegations gives explanation
शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा ने मांगी थी मदद
हेमा ने बताया कि यह वीडियो 24 अक्तूबर का है, जब शिराज अहमद नाम का एक व्यक्ति उनके स्टाफ और एम्बुलेंस ड्राइवर के साथ वहां पहुंचा था। उन्होंने बताया कि उनकी मां और एक एम्बुलेंस नीचे इंतजार कर रही थी, ताकि कुत्तों को सुरक्षित जगह ले जाया जा सके। हेमा के अनुसार जेवियर- जिसने उन पर आरोप लगाए हैं ने ही एम्बुलेंस के लिए उनसे संपर्क किया था। हेमा का दावा है कि उन्होंने शरद और कुत्तों को बचाने के लिए कई बार जेवियर से मदद मांगी लेकिन उन्हें जवाब मिला कि उनकी पहुंच काफी अच्छी है और वे खुद स्थिति संभाल लेंगी। हेमा ने आगे आरोप लगाया कि 18 दिनों तक कोई जवाब न मिलने पर, उन्होंने खुद वहां जाने और इस मामले को सबके सामने लाने का फैसला किया।
विज्ञापन

वीडियो की वजह से जिंदा हैं शरद और कुत्ते
उन्होंने अपने एनजीओ से शरद के कुत्तों का एक नया वीडियो पोस्ट किया और लिखा, 'यह कुत्तों का अभी का वीडियो है। वे ठीक और सुरक्षित हैं। लोग मेरी जान के पीछे क्यों पड़े हैं? कौन सा घोटाला? मैंने उनसे सबूत के साथ अपनी बात रखने को कहा था, क्योंकि मेरे ही एक वीडियो की वजह से आज शरद कपूर और उनके कुत्ते जिंदा हैं।' 

Sharad Kapoor Being Used For Financial Gains Hema Chaudhary DENIES Fraud Allegations gives explanation
शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या थे शिराज और जेवियर के आरोप?
शिराज भाटिया अहमद और जेवियर सैंटियागो ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने हेमा पर आरोप लगाया कि वह आर्थिक लाभ के लिए शरद का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि वे कुछ समय से इस अभिनेता के मामले को देख रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हेमा उसी दिन शरद से मिलने गईं, जिस दिन उन्होंने वह वायरल रेस्क्यू वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने हेमा को नकली एनिमल एक्टिविस्ट कहा और उन पर इस स्थिति का इस्तेमाल पब्लिसिटी स्टंट के लिए करने का आरोप लगाया।

उन्होंने आगे दावा किया कि उनके पास शरद के साथ हुई बातचीत के सबूत हैं लेकिन उन्होंने इसे शेयर नहीं करने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें लगा कि अभिनेता को इतनी कमजोर हालत में सबके सामने दिखाना सही नहीं होगा।

एक अन्य वीडियो में अहमद ने कपूर के घर के परेशान करने वाले दृश्यों को शेयर करने के लिए हेमा की आलोचना की। उन्होंने लिखा, 'जैसे ही मैंने एक छोटा टीजर जारी किया, हेमा चौधरी ने शरद कपूर जी के ऐसे वीडियो अपलोड कर दिए, जिन्हें उनकी प्राइवेसी, गरिमा और हालत को देखते हुए कभी भी सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए था!'

उन्होंने हेमा से यह भी अपील की कि वे शरद की प्राइवेसी का सम्मान करें और इस स्थिति को संवेदनशीलता के साथ संभालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed