Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Little Fan Kiss On Sidharth Malhotra Cheek video goes viral user comment on it

वायरल वीडियो: बच्चे ने चूमा सिद्धार्थ का गाल, कैमरे में कैद हुआ प्यारा पल; यूजर्स बोले- इनका ही व्यवहार पसंद

Sat, 21 Nov 2026 12:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 21 Nov 2026 12:42 PM IST
सार

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • वीडियो को कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं और उस पर कमेंट कर रहे हैं।
  • सिद्धार्थ और कियारा ने अक्तूबर में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी।

विज्ञापन
Little Fan Kiss On Sidharth Malhotra Cheek video goes viral user comment on it
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, बच्ची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कभी-कभी छोटे-छोटे पल ही सबसे बड़ी मुस्कान लाते हैं। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ। वह अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ बाहर गए थे। वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक शुक्रवार को सिद्धार्थ और कियारा को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। कियारा, जो अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं, अपने पति के साथ काफी खुश नजर आ रही थीं। इस बीच कियारा कार में बैठ गईं जबकि सिद्धार्थ एक छोटी फैन से मिलने के लिए रुक गए। बच्ची अपने पिता की गोद में थी और सिद्धार्थ ने खुशी-खुशी उनके साथ फोटो खिंचवाई। मगर उस बच्ची ने इस पल को और भी खास बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Little Fan Kiss On Sidharth Malhotra Cheek video goes viral user comment on it
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
कैसा था अभिनेता का रिएक्शन?
अभिनेता के बगल में खड़े होकर, बच्ची ने उनके गाल पकड़े और उन्हें एक प्यारा सा किस कर दिया। सिद्धार्थ को इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी, मगर उनका रिएक्शन बहुत ही प्यारा था। वे मुस्कुरा उठे और बोले, 'कितनी प्यारी है!' इसके बाद वह अपनी कार की ओर चले गए।
विज्ञापन

यूजर्स कर रहे कमेंट
वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने इसे बहुत क्यूट मूमेंट बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'बच्चा पहले ही चुम्बन वाले होंठ बनाकर बैठा था।' दूसरे यूजर ने लिखा 'सिद्धार्थ बदले में बच्चे को चूम सकते थे।' एक यूजर ने सिद्धार्थ और बच्चे को क्यूट बताया है। एक यूजर ने लिखा 'पूरी बॉलीवुड में इनका ही व्यवहार पसंद है।'

Little Fan Kiss On Sidharth Malhotra Cheek video goes viral user comment on it
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
कपल ने कब दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर?
  • बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने अक्तूबर में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी। 
  • कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। 
  • फोटो में उनके हाथ एक साथ थे और उनकी बेटी ने बच्चों के मोजे पकड़ रखे थे। 
  • इस फोटो को शेयर करते हुए कपल ने लिखा, 'हमें एक बार फिर सबसे बड़ा तोहफा मिला है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है।'
  • सिद्धार्थ और कियारा पहले से ही एक बच्ची के माता-पिता हैं। बच्ची का नाम साराया मल्होत्रा है।
  • उन्होंने 15 जुलाई 2025 को मुंबई में अपनी बेटी का स्वागत किया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed