Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sooraj Barjatya reveals how Himesh Reshammiya helped him for title Yeh Prem Mol Liya

ये प्रेम मोल लिया: सूरज बड़जात्या ने किया खुलासा, कैसे हिमेश ने सुझाया फिल्म का टाइटल? जानें कहानी से नाता

Sat, 21 Nov 2026 03:07 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Nov 2026 03:07 PM IST
सार

  • फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' एक परिवारिक मनोरंजन फिल्म है। 
  • निर्माता सूरज बड़जात्या ने फिल्म के शीर्षक को लेकर बात की। 
  • उन्होंने बताया कि हिमेश रेशमिया ने उनकी फिल्म के टाइटल को लेकर कैसे मदद की।
  • फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Sooraj Barjatya reveals how Himesh Reshammiya helped him for title Yeh Prem Mol Liya
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' जल्द सिनमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण सूरज बड़जात्या के बैनर तले हो रहा है। वहीं फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। फिल्म के शीर्षक के बारे में सूरज ने बात करते हुए संगीतकार के योगदान के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

हिमेश रेशमिया ने कैसे की शीर्षक में मदद? 
हाल ही में एएनआई से हुई बातचीत में सूरज बड़जात्या ने कहा, ‘जब हिमेश जी ने मुझसे पूछा कि फिल्म का टाइटल सॉन्ग और टाइटल क्या होना चाहिए? तो मैंने उनसे कहा कि मेरे पास अभी तक कोई टाइटल नहीं है, लेकिन मेरे मन में एक विचार जरूर है। मैंने उन्हें बताया कि फिल्म का मूल विचार एक वचन है। उन्होंने सुझाव दिया कि 'वचन' शब्द को और अधिक संगीतमय बनाया जाए। तो मैंने कहा, 'अगर हम इसे इस तरह कहें, ‘मैंने मोल लिया ये वचन'। तभी उन्होंने 'ये प्रेम मोल लिया' टाइटल सुझाया।'

विज्ञापन
Trending Videos

Sooraj Barjatya reveals how Himesh Reshammiya helped him for title Yeh Prem Mol Liya
हिमेश रेशमिया, सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिज्ञा पर आधारित है कहानी 
फिल्म की कहानी पर बात करते हुए सूरज ने कहा, ‘फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' एक पारंपरिक प्रतिज्ञा पर आधारित है जो दूल्हा बारात के साथ दुल्हन के घर पहुंचने पर लेता है। दुल्हन के घर पहुंचकर वह तोरण को अपनी तलवार से छूता है। वह जो प्रतिज्ञा लेता है, वह यह है कि आज से वह इस घर की रक्षा की जिम्मेदारी लेगा। कहानी इसी प्रतिज्ञा पर आधारित है।’

विज्ञापन

Sooraj Barjatya reveals how Himesh Reshammiya helped him for title Yeh Prem Mol Liya
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब

फिल्म को मिली सेंसर के हरी झंड़ी 
रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 'ये प्रेम मोल लिया' को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। खास बात यह है कि सूरज बड़जात्या की फिल्मों को आमतौर पर यू सर्टिफिकेट मिलता रहा है, ऐसे में इस बार फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिलना चर्चा में है। 'ये प्रेम मोल लिया' की कुल अवधि 2 घंटे 53 मिनट है। इसके साथ ही यह सूरज बड़जात्या के करियर की तीसरी सबसे लंबी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'हम आपके हैं कौन' 3 घंटे 13 मिनट और 'मैंने प्यार किया' 3 घंटे 4 मिनट की अवधि के साथ इस सूची में शामिल हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed