फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: क्या नेहा कक्कड़ खोलेंगी अपनी प्रेग्नेंसी का राज? 'संडे का वार' में होगा खुलासा

Thu, 09 Sep 2021 05:25 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 09 Sep 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Neha Kakkar To Make An Announcement Of Her Pregnancy On Sunday Ka Vaar?
नेहा कक्कड़- रोहनप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी अपने आखिरी दौर पर है। ऐसे में शो में एक के बाद एक कई मेहमान कलाकारों को बुलाया जा रहा है ताकि दर्शकों में शो को लेकर दिलचस्पी बनी रहे। इस बार रविवार के दिन नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ बिग बॉस में नजर आएंगी। वह करण के साथ स्टेज शेयर के साथ ही घर के अंदर भी जाएंगी। लेकिन कई महीनों से कैमरों से दूर नेहा का आना किसी खुशखबरी की ओर इशारा कर रहा है।


दरअसल, लोगों को लग रहा है कि नेहा कक्कड़ अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से लाइमलाइट से दूर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नेहा ने इंडियन आइडल शो को बीच में ही अलविदा कह दिया था। उनकी जगह उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने अब जज की सीट को संभाला था। 

Bigg Boss OTT: Neha Kakkar To Make An Announcement Of Her Pregnancy On Sunday Ka Vaar?
रोहनप्रीत, नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

ऐसा बताया जा रहा है कि नेहा अपने भाई के साथ अपने नए  म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के घर पहुंचेंगी। इसके साथ ही नेहा कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा भी एक राज खोलने वाली हैं।

Bigg Boss OTT: Neha Kakkar To Make An Announcement Of Her Pregnancy On Sunday Ka Vaar?
नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ - फोटो : Instagram

वहीं कुछ समय पहले नेहा कक्कड़ की सोशल मीडिया पर बेबी बंप छुपाते नजर आईं थीं। यहां तक कि अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर भी नेहा कैमरे पर दुपट्टे से अपने बेबी बंप को छुपाती दिख रही थीं। हालांकि इस बात का खुलासा नेहा की ओर से अभी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Neha Kakkar To Make An Announcement Of Her Pregnancy On Sunday Ka Vaar?
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

बीते दिनों नेहा, उनके भाई टोनी कक्कड़ और रैपर हनी सिंह का गाना 'कांटा लगा' रिलीज हुआ था। इससे पहले गाने का टीजर 2 सितंबर को रिलीज होना था, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की देहांत होने की वजह से रिलीज को टाल दिया गया था।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Neha Kakkar To Make An Announcement Of Her Pregnancy On Sunday Ka Vaar?
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar

बता दें कि नेहा ने साल 2020 अक्टूबर में रोहनप्रीत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। दिसंबर के महीने में दोनों का एक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आईं थी। लेकिन ये सिर्फ गाने के प्रमोशन के लिए था। अब दर्शकों को रविवार का इंतेजार रहेगा जब नेहा अपनी जिंदगी की सब लोंगो के साथ शेयर करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed