कुछ हफ्ते पहले मशहूर सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ। इसमें वे एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपनी महिला प्रशंसकों को किस करते नजर आए थे। इस पर सोशल मीडिया पर सिंगर को जमकर ट्रोल किया गया और साथ ही उनकी खूब आलोचना हुई। इस पूरे किसिंग विवाद पर हाल ही में अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने अपने विचार साझा करते हुए उदित नारायण का बचाव किया है।
2 of 4
कुनिका सदानंद
- फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं- 'थाली में लड्डू सजकर आएंगो तो आप खायेंगे नहीं?'
कुनिका सदानंद ने इस मामले में उदित नारायण का बचाव किया है। उन्होंने कहा, 'आपकी थाली में लड्डू सज के आएंगे तो आप खायेंगे नहीं क्या उसको'। कुनिका ने 'हिंदी रश' (Hindi Rush) के साथ बातचीत में कहा है, 'उदित नारायण जी ने किस किया वो ठिक किया, लेकिन गलत जगह पर किया। गाल पर कर देते'। वायरल वीडियो में देखा गया कि सिंगर के साथ सेल्फी लेने आईं महिला प्रशंसकों को उन्होंने किस किया। वे किसी के गालों पर किस करते दिखे तो किसी को लिप किस करते नजर आए।
3 of 4
कुनिका सदानंद
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिर्फ आदमी के ऊपर दारोमदार क्यों डाल दिया?
कनिका सदानंद ने आगे कहा कि 'यह एक पुराना वीडियो था। मुझे लगता है कि यह दो साल पुराना वीडियो है। मैं किसी को दोष नहीं दे रही। लेकिन, अभी लड़की भी तो आई है सामने, आपने आदमी के ऊपर दारोमदार क्यों डाल दिया के तुमने क्यों किस किया?। आपके थाली में लड्डू सजकर आएंगे तो आप खाएंगे नहीं क्या उसको? यह उचित नहीं है, सिर्फ इसलिए कि वह उदित नारायण हैं। आप कह रहे हैं कि उन्होंने किस क्यों किया'?
4 of 4
उदित नारायण
- फोटो : इंस्टाग्राम
'लड़की को नहीं आना चाहिए था'
कुनिका ने आगे कहा कि 'स्टेज शो करते वक्त एक अलग किस्म के इमोशन होते हैं। आप बहुत उत्साहित होते हैं, दर्शक आपको बहुत प्यार सम्मान दे रहे होते हैं। आप एक अलग ही आनंद में होते हैं और उन आनंदमय क्षणों में कभी-कभी आप ऐसे डांस स्टेप्स करते हैं, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा'। कुनिका ने आगे कहा, 'मुझे पता है कि महिलाएं मुझे ट्रोल करेंगी। लेकिन आप एक पुरुष को क्यों जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यह भी तो देखिए कि महिलाएं क्या कर रही थीं?' कुनिका के मुताबिक, 'उस समय, बहुत से लोग आपकी तारीफ कर रहे होते हैं। इसलिए, वो लड़की आई और उन्होंने किस कर दिया। उसे नहीं आना चाहिए था और लड़की ने कोई आपत्ति नहीं जताई। कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्हें (उदित नारायण) को पद्म भूषण मिलना था, इसलिए विरोधियों ने यह वीडियो जारी कर दिया'।