बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जो 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, 'बड़े मियां छोटे मियां' के अलावा इस साल कई बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें दर्शकों का जबर्दस्त एक्शन को देखने को मिलेगा। चलिए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।
Bollywood Action Film: ये एक्शन थ्रिलर फिल्में इस साल मचाएंगी धमाल, दर्शक कर रहे बेसब्री से इंतजार
वरुण धवन भी इस साल अपने एक्शन अवतार में नजर आने वाले है। वरुण इस साल निर्देशक एटली की फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसमें वरुण खूंखार तेवर दिखाते नजर आए। फिल्म में वरुण का अलावा वरुण के आलावा वामिका गब्बी और साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी नजर आने वाली हैं। कीर्ति इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। फिल्म इस साल 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' शुरू से ही चर्चा में है। जर्बदस्त एक्शन थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। 'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी की मशहूर कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और रणवीर सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और श्वेता तिवारी भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।
Neha Kakkar: प्रेग्नेंसी और तलाक की खबरों ने किया नेहा को मानसिक रूप से परेशान, बोलीं- मुझे मेरी सच्चाई पता है
PM Modi: जर्मन गायिका कैसेंड्रा से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात, 'अच्युतम केशवम' गीत सुन पीएम हुए मंत्रमुग्ध