फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Superstar Singer3 judge Neha kakkar addressed pregnancy rumors said only i know my truth

Neha Kakkar: प्रेग्नेंसी और तलाक की खबरों ने किया नेहा को मानसिक रूप से परेशान, बोलीं- मुझे मेरी सच्चाई पता..

Tue, 27 Feb 2024 06:36 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 27 Feb 2024 06:36 PM IST
सार


नेहा कक्कड़ बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े स्टार्स की फिल्मों में गाना गा चुकीं हैं। पिछले दिनों जब उनसे पूछा गया कि वे किसी शो में क्यों नहीं दिखाई देती हैं। इस सवाल के जवाब में नेहा ने कहा, 'सच कहूं तो मैं काफी थक गई थी।

विज्ञापन
Superstar Singer3 judge Neha kakkar addressed pregnancy rumors said only i know my truth
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गायिका नेहा कक्कड़ को संगीत की दुनिया में हिट मशीन के नाम से जाना जाता है। वे जिस भी गाने को अपनी आवाज से सजा देती हैं वह गाना सुपरहिट हो जाता है। साल 2002 में नेहा रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को जज करती नजर आई थीं। उस शो के बाद नेहा किसी और टेलीविजन शो में नजर नहीं आईं। वहीं, अफवाहों का बाजार गर्म था कि नेहा की निजी जिंदगी में चीजें सही से नहीं चल रही हैं, इसलिए उन्होंने टीवी से ब्रेक लिया है। हाल ही में, एक कार्यक्रम के दौरान नेहा अपनी शादी और करियर के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं। 
विज्ञापन


मानिसक और शारीरिक रूप से परेशान थीं 
नेहा कक्कड़ बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े स्टार्स की फिल्मों में गाना गा चुकीं हैं। पिछले दिनों जब उनसे पूछा गया कि वे किसी शो में क्यों नहीं दिखाई देती हैं। इस सवाल के जवाब में नेहा ने कहा, 'सच कहूं तो मैं काफी थक गई थी। यह यह थकान मुझे मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से मुझे परेशान कर रही थी। मैं अपना 100 प्रतिशत देना चाहती थी, इसलिए मैंने ब्रेक लिया था।'
विज्ञापन


Bade Miyan Chote Miyan: 'मैं नहीं चाहता मेरे दर्शक ठगे जाएं', फिल्मों में खतरनाक स्टंट खुद करने पर बोले अक्षय
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेग्नेंसी की खबरों से हुईं परेशान 
नेहा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे अपने लिए ब्रेक चाहिए था। मैं काफी समय से काम करती आई हूं। एक वक्त के बाद मुझे लगने लगा था कि मुझे खुद को समय देना चाहिए इसलिए मैंने ब्रेक लिया। मैं भी इंसान हूं और मुझे भी अफवाहों से फर्क पड़ता है। मुझे भी प्रेग्नेंसी की खबरें परेशान करती थीं, लेकिन सच्चाई क्या है यह सिर्फ मैं जानती हूं।'

सोनम ने अनोखे अंदाज में दीं अपनी सासू मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं

तलाक पर तोड़ी चुप्पी 
पिछले कुछ महीनों से अफवाहों का बाजार गर्म था कि नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह के बीच में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जब नेहा से इस विषय पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, 'देखिए जब से मेरी शादी हुई है तब से सिर्फ दो चीजें सुन रही हूं। एक तो यह कि मैं मां बनने वाली हूं और दूसरी कि मैं तलाक लेने जा रही हूं, लेकिन सच्चाई यह नहीं है। मुझे कितना समय पति को देना है और कितना काम को यह मैं तय करूंगी। अब मैं लौट आई हूं और मेरा पूरा फोकस अब मेरे काम पर है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed