{"_id":"5b1271544f1c1ba36e8b5d1e","slug":"ye-hai-mohabbatein-actress-aditi-bhatia-passes-12th-examination-under-maharashtra-boards","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस बनी टॉपर, 12वीं में मिले इतने नंबर, मार्क्सशीट भी आई सामने","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस बनी टॉपर, 12वीं में मिले इतने नंबर, मार्क्सशीट भी आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
ye hai Mohabbatein
- फोटो : Instagram
टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में रूही का किरदार निभा रही अदिति भाटिया ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है, वह भी फर्स्ट डिविजन से। डेली सोप में अहम किरदार निभाते हुए भी इतने अच्छे नंबर से पास होना वाकई काबिले तारीफ है।
aditi bhatia
- फोटो : Instagram
एक्ट्रेस अदिति भाटिया को 12वीं में कुल 77.5 फीसदी अंक मिले हैं। उन्हें 620 में से 502 नंबर मिले हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मार्क्सशीट भी शेयर की है। अदिति ने महाराष्ट्र बोर्ड से कॉमर्स में परीक्षा पास की है। यही नहीं वह कॉलेज की टॉपर भी हैं। उनका नाम कॉलेज के टॉप 5 स्टूडेंट्स में शामिल है।
aditi bhatia
- फोटो : Instagram
अदिति भाटिया की इस सफलता का जश्न सीरियल के सेट पर भी मना। टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें की लीड एक्ट्रेस और शो में उनकी मां का किरदार निभा रहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने केक काटकर जश्न मनाया। उन्होंने इस दौरान फेसबुक लाइव वीडियो के जरिए फैंस से भी खुशी शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
aditi bhatia
- फोटो : Instagram
अदिति भाटिया को बचपन से ही काम के साथ-साथ पढ़ाई मैनेज करने का फॉर्मूला आता है। वह 1 साल की उम्र से ही काम कर रही हैं। उन्होंने 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'चांस पे डांस' , 'विवाह', 'द ट्रेन' जैसी फिल्मों में काम किया है।