फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: कृष्णा बोले- शो में पनीर खाने आए हैं परमीत सेठी, कपिल- अर्चना ने किया ऐसे रिएक्ट

Mon, 25 Nov 2019 02:55 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 25 Nov 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
Viral Video of archana puran singh husband parmeet sethi at the Kapil Sharma Show
'सपना' के साथ कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर एक बार फिर कपिल शर्मा अपने शो से सभी को लोटपोट करते नजर आ रहे हैं। न सिर्फ दर्शकों का दिल बल्कि कपिल शर्मा टीआरपी लिस्ट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा ही लेते हैं। इसके साथ ही कपिल शर्मा शो के प्रोमोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं।

Viral Video of archana puran singh husband parmeet sethi at the Kapil Sharma Show
Archana Puran Singh and Kapil Sharma - फोटो : instagram

द कपिल शर्मा शो का एक प्रोमों शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किया है। वीडियो में शो में बतौर गेस्ट  वडाली ब्रदर्स के पूरनचंद वडाली नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही जनता के बीच बैठे हैं अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत सेठी। शो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक ने पहले तो शो के गेस्ट्स के साथ जमकर मस्ती की। जिसमें उन्होंने एक 'वडाली' जोक भी मारा। इसके बाद सपना ने परमीत सेठी पर निशाना साधते हुए उनकी मौज ले ली।

Viral Video of archana puran singh husband parmeet sethi at the Kapil Sharma Show
Archana Puran Singh and Parmeet - फोटो : instagram

सपना ने कपिल को कहा कि हम कहते हैं कि ये फैमिली शो है, यानी इस शो को आप अपने परिवार के साथ घर पर देख सकते हैं। इसका मतलब ये नहीं कि फैमिली को ही लेकर आ जाए। परमीत जी, अर्चना जी तो यहां सिद्धू जी की जगह आई हैं आप किसकी जगह लेने आए हैं? ये सुनकर परमीत हंस पड़े। वहीं जनता भी इस बात को सुनकर हंस पड़ी।  इसके बाद सपना ने कहा कि इन्होंने तो डीडीएलजे में शाहरुख को नहीं छोड़ कप्पू ये मुझे क्या छोड़ेंगे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Watch the Wadali Brothers stir up a musical storm this weekend on #TKSS #thekapilsharmashow @iamparmeetsethi @kapilsharma @lakhwinderwadaliofficial @krushna30 @kikusharda @bharti.laughterqueen @sumonachakravarti @chandanprabhakar OUTFIT: @mohinichabria EARRINGS: @the_jewel_gallery #weekendentertainment #musicalevening #familyshow #surprisefamilyvisit #filmcityshoot #music #sufimusic #wadalibrothers #lakhwinderwadali #lovemywork

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Video of archana puran singh husband parmeet sethi at the Kapil Sharma Show
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony TV

इसके साथ ही सपना ने ये भी कहा कि मुझे पता है आज सेट पर पनीर बना है, इसलिए ये यहां आए हैं। इस बात को सुनते ही पूरी ऑडियंस सहित खुद अर्चना भी जोर जोर से हंसने लगीं। बता दें कि कृष्णा अभिषेक की अर्चना पूरण सिंह और उनके पति परमीत सेठी से पुरानी दोस्ती है। इस शो से पहले अर्चना कॉमेडी सर्कस को भी जज करती थीं। उस शो में कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। ऐसे में उनकी हंसी मजाक काफी पुरानी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

WATCH TONIGHT'S 🎶MUSICAL🎶 EPISODE with the great @wadalibrothersofficial @kapilsharma @lakhwinderwadaliofficial @iamparmeetsethi @krushna30 @bharat_shutterlust @banijayasia @sonytvofficial OUTFIT: @mohinichabria EARRINGS: @the_jewel_gallery 😍

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

विज्ञापन
Viral Video of archana puran singh husband parmeet sethi at the Kapil Sharma Show
krushna abhishek

वहीं बात शो की करें तो कपिल के शो को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिलता रहता है। जिसके चलते अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते रहते हैं। बता दें कि जल्दी ही शो में पति पत्नी और वो की स्टारकास्ट भी आपको देखने को मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed