फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाक के बाद 'कोमोलिका' की दूसरी शादी कराना चाहते हैं बेटे, उर्वशी ढोलकिया ने किया खुलासा

Wed, 21 Apr 2021 07:45 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 21 Apr 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Dholakia Says 'My Family and my Twin Sons Want me to Get Married Again'
बेटों के साथ उर्वशी ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने छोटी उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी और इसके बाद वो कई टीवी शोज में नजर आईं, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। हालांकि उर्वशी ने कुछ समय से पर्दे से दूरी बना रखी है लेकिन सोशल मीडिया काफी एक्टिव नजर आती हैं। हाल ही में उर्वशी ने यह खुलासा किया कि उनकी फैमिली और जुड़वा बेटे उनकी दोबारा शादी कराना चाहते हैं। 

Urvashi Dholakia Says 'My Family and my Twin Sons Want me to Get Married Again'
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया

महज 16 साल की उम्र में उर्वशी की शादी हो गई थी और 17 साल की उम्र में वो जुड़वा बेटों सागर और क्षितिज की मां बन गई थीं। हालांकि उर्वशी ने सिंगल पेरेंट के तौर पर ही अपने बेटों की परवरिश की है बावजूद इसके भी वह खुद को एक प्राउड मॉम कहती हैं और बच्चों के साथ खूब मस्ती करती नजर आती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उर्वशी ने बताया कि उनके बेटे इस उम्र में भी उनकी दूसरी शादी कराना चाहते हैं।

Urvashi Dholakia Says 'My Family and my Twin Sons Want me to Get Married Again'
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उर्वशी ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास न तो कभी इतना समय रहा और न ही मेरी इच्छा हुई कि मैं इस बारे में सोचूं। मैं हमेशा अपने काम में व्यस्त और मस्त रही। मैं हमेशा काम करने और यह सुनिश्चित करने में व्यस्त थी कि मेरे दोनों बेटों के पास अच्छी शिक्षा और आरामदायक जीवन हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Dholakia Says 'My Family and my Twin Sons Want me to Get Married Again'
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified

उर्वशी आगे कहती हैं, 'क्या सोचूं मैं, ऐसा नहीं है कि मेरा टाइम चला गया है। लेकिन मैं एक समय के बाद किसी भी बात पर बहुत ज्यादा नहीं सोच सकती। यदि ऐसा होना होगा तो हो जाएगा। दूसरी बात यह है कि मैं एक स्वतंत्र महिला हूं और मैंने अपनी जिंदगी अपने मूल्यों पर जीना सीखा है। इसलिए मुझे कोई ऐसा साथी चाहिए जो मुझे समझे, मेरी आजादी को समझे, न कि मुझे बांधे या कमतर आंके।'

विज्ञापन
Urvashi Dholakia Says 'My Family and my Twin Sons Want me to Get Married Again'
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Instagram: @urvashiidholakia

गौरतलब है कि उर्वशी ढोलकिया कुछ साल पहले एक्टर अनुज सचदेवा को डेट कर रही थीं। दोनों ने नच बलिए 9 में हिस्सा लिया था लेकिन बाद में ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। वहीं उर्वशी 'कॉमेडी सर्कस' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। साल 1987 में टीवी शो 'श्रीकांत' से डेब्यू किया था। उसके बाद वो 'देख भाई देख', 'शक्तिमान', 'मेहंदी तेरे नाम की' जैसे सीरियल में नजर आईं लेकिन शो 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका के किरदार से उन्हें एक अलग ही पहचान मिली। साल 2012 में उर्वशी ढोलकिया ने 'बिग बॉस 6' में हिस्सा लिया और विनर भी रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed