उर्फी जावेद अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपने बेबाक बयानों के लिए तो कभी अपने अतरंगी ड्रेस की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इस स्टोरी में उन्होंने बताया है कि उन्हें लगातार रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही है।
Uorfi Javed: उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- तीन साल पहले यह शख्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी ने बुधवार को अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस तस्वीर में शख्स के धमकी भरे मैसेज देखे जा सकते हैं। उन्होंने लिखा, ''तीन साल पहले यह शख्स मेरा ब्रोकर था। इसने अचानक मुझे मैसेज करना शुरू कर दिया और मुझे रेप और जान से मारने की धमकी दे रहा है।''
Vir Das: ओटीटी पर अपना नया शो 'लैंडिग' लेकर आ रहे वीर दास, कॉमेडी के जरिए बताएंगे नागरिक होने के मायने

Television Actress: दिल टूटे तो पकड़ी शादी की राह, बेहद दर्दनाक है इन अभिनेत्रियों की लव स्टोरी
उन्होंने आगे लिखा, ''इस तरह की धमकी उन्हें रोज मिल रही हैं, इसलिए यह मेरे लिए नया नहीं है। मैं ऊपर से भले ही दिखाती हूं कि इन धमकियों से मुझे फर्क नहीं पड़ता लेकिन मैं बताना चाहूंगी कि मैं सिर्फ कॉल से डरने वाली नहीं हूं। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब उर्फी को इस तरह की धमकियां मिली हैं। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपना दर्द बयां कर चुकी हैं।
Armaan Malik: अरमान मलिक की पत्नियों ने दिखाया अपना बेडरूम, बोलीं- हम अनोखे, हमारा परिवार भी अनोखा