{"_id":"6399be67b9612b44a748ad06","slug":"youtuber-armaan-malik-wives-payal-kritika-show-her-new-customized-bedroom-in-latest-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Armaan Malik: अरमान मलिक की पत्नियों ने दिखाया अपना बेडरूम, बोलीं- हम अनोखे, हमारा परिवार भी अनोखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Armaan Malik: अरमान मलिक की पत्नियों ने दिखाया अपना बेडरूम, बोलीं- हम अनोखे, हमारा परिवार भी अनोखा
Wed, 14 Dec 2022 05:53 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:53 PM IST
सार
वीडियो में पायल मलिक और कृतिका मलिक बताती नजर आ रही हैं कि वह अपनी प्रेग्नेंसी से संबंधित कुछ टेस्ट और स्कैन करवाने के लिए डॉक्टर के पास गई थीं।
विज्ञापन
पायल मलिक-कृतिका मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूट्यूबर और वीडियो क्रिएटर अरमान मलिक अक्सर चर्चा में रहते हैं। फिलहाल अरमान की दोनों पत्नी- पायल मलिक और कृतिका मलिक भी काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि अरमान की दोनों पत्नियां जल्द ही मां बनने वाली हैं। बीते दिनों दोनों की प्रग्नेंसी की खबरें सामने आईं। इन दोनों को एक साथ प्रेग्नेंट होने की वजह से काफी ट्रोल भी किया गया। इस बीच अरमान मलिक की इंस्टा रील्स, वीडियोज और यूट्यूब वीडियोज को भी खूब देखा जा रहा है। अरमान मलिक के यूट्यूब चैनल पर पायल और कृतिका की एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रही है। इसमें वह अपने नए घर की झलक दिखा रही हैं। इस वीडियो में इनके विशाल कस्टमाइज्ड बेड की भी झलक देखने को मिली है।
विज्ञापन
Sonarika Bhadoria: टीवी की 'पार्वती' ने अपने रियल लाइफ ‘महादेव’ संग की सगाई, वायरल हो रहीं तस्वीरें
विज्ञापन
वीडियो में पायल मलिक और कृतिका मलिक बताती नजर आ रही हैं कि वह अपनी प्रेग्नेंसी से संबंधित कुछ टेस्ट और स्कैन करवाने के लिए डॉक्टर के पास गई थीं। कृतिका अपनी मेडिसिन भी दिखाती हैं। इसके बाद कृतिका और पायल अपने घर की बहुत हल्की झलक दिखाकर, पूरा घर दिखाने से मना करती हैं, लेकिन वह अपनी सबसे पसंदीदा और खास जगह दर्शकों को दिखाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
India-China Clash: बड़े पर्दे पर भी चीन को पटखनी दे चुका है भारत, इन फिल्मों को देख आपको भी होगा सेना पर गर्व
पायल मलिक और कृतिका मलिक की खास जगह उनका शानदार बेडरूम है। इसमें एक कस्टमाइज बेड है। पायल का कहना है कि यह बेड उन्होंने कस्टमाइज्ड करवाया है, जिससे कि उनकी पूरी फैमिली यानी वह, कृतिका, अरमान और उनका बेटा आ सके। उन्होंने बेड के साइड में मिरर पर लगी लाइट को भी दिखाया।
वीडियो में कृतिका मलिक कहती नजर आ रही हैं, 'इस मास्टर बेड को हमने स्पेशल बोलकर बनवाया है, ताकि हम सब लोग एक साथ सो सकें। पहले वाले घर में इधर-उधर सोना पड़ता था, क्योंकि वहां बेड छोटे थे।' इसके बाद वह बताती हैं कि उन्होंने गद्दा भी स्पेशल बोलकर बनवाया है, जिससे कि सभी लोग आ सके, क्योंकि हम अनोखे हैं और हमारा परिवार भी अनोखा है। पायल इसे और विस्तार से बताते हुए कहती हैं, 'बहुत जल्द उनकी फैमिली बड़ी होने वाली है, इसलिए ये बेड बनवाया गया है।' इस वीडियो को देखने के बाद कहा जा सकता है कि पायल और कृतिका ने आने वाले बच्चों के लिए पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Shriya Pilgaonkar: सेक्स वर्कर के किरदार की झलकियों को मिली तारीफ, श्रिया पिलगांवकर ने साझा की खुशियां