फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Actors: सेट पर कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं टीवी के ये सितारे, आखिर में बनानी पड़ी थी सीरियल से दूरी

Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tv Actors who left the show after controversy and fight with producer shilpa shinde hina khan neha mehta
हिना खान, ऋत्विक अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए छोटे पर्दे के सितारे हर घर में मशहूर हो जाते हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर ये सितारे दर्शकों के दिल में बस जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे सितारे भी होते हैं, जो अपने निभाए गए किरदार से इतने लोकप्रिय हो जाते हैं कि लोग उन्हें असली नाम की जगह किरदार के नाम से ही जानते हैं। लेकिन कुछ सितारों को प्रोडक्शन टीम, निर्माताओं या फिर क्रिएटिव टीमों के साथ हुए मतभेदों के चलते शो को ही छोड़ना पड़ जाता है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सेट पर कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हुए और अंत में उन्हें अपने सीरियल से ही दूरी बनानी पड़ी थी।
Tv Actors who left the show after controversy and fight with producer shilpa shinde hina khan neha mehta
नेहा मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा मेहता
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अंजलि का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता ने 12 साल बाद शो से दूरी बना ली थी। नेहा मेहता ने कहा था कि उनके प्रोडक्शन टीम के साथ कुछ मतभेद हुए थे, जिसके बाद उन्होंने शो को छोड़ना उचित समझा। वहीं, हाल ही में नेहा मेहता ने मेकर्स पर उनकी छह महीने की फीस न देने का आरोप लगाया था। लेकिन प्रोडक्शन हाउस की ओर से इन आरोपों को झूठा बताया गया और कहा गया कि नेहा से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपनी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं।

Kamal Kishor Mishra: फिल्म निर्माता कमल किशोर पर पत्नी को कार से टक्कर मारने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tv Actors who left the show after controversy and fight with producer shilpa shinde hina khan neha mehta
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शिंदे
'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर फेमस हुईं शिल्पा शिंदे ने कथित तौर पर निर्माताओं पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर शो छोड़ दिया था। इसके अलावा शिल्पा का कहना था कि को-स्टार सौम्या टंडन की जरूरतों का ज्यादा ध्यान रखा जा रहा था और इन्हीं सब कारणों की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया। इसके बाद मेकर्स ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के लिए शिल्पा को नोटिस भी जारी किया था। वहीं, शिल्पा ने शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान को भी प्रीमियर से पहले छोड़ दिया। उनका कहना था कि प्रोडक्शन टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा और साथ ही उन्होंने एक्टर्स का शोषण करने का आरोप लगाया था। लेकिन क्रिएटिव प्रोड्यूसर ने शिल्पा के आरोपों को गलत बताया था।

James Gunn: जेम्स गन ने मार्वल स्टूडियो को कहा अलविदा, पीटर सफ्रान के साथ थामा प्रतिस्पर्धी कंपनी डीसी का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Actors who left the show after controversy and fight with producer shilpa shinde hina khan neha mehta
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान को अक्षरा के किरदार से काफी लोकप्रियता मिली है। जब शो के 3000 एपिसोड पूरे हुए तो हिना खान और करण मेहरा को इसकी सफलता का श्रेय नहीं दिया गया, जिसके बाद से ही दोनों के शो छोड़ने की खबरें सामने आने लगी थीं। वहीं, कहा जाता था कि हिना खान और राजन शाही में कोल्ड वॉर थी। टैंट्रम क्वीन मानी जानी वाली हिना को उनके अनप्रोफेशनल बिहेवियर के चलते शो से निकाला गया था। लेकिन एक इंटरव्यू में हिना ने कहा था कि वह खुद को एक्सप्लोर करना चाहती थी और इसी वजह से उन्होंने शो छोड़ा था।

Bimbisara: ओटीटी पर 'बिम्बिसार' ने मचाया धमाल, महज 48 घंटे में 10 करोड़ मिनट स्ट्रीम की गई फिल्म

विज्ञापन
Tv Actors who left the show after controversy and fight with producer shilpa shinde hina khan neha mehta
ऋत्विक अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋत्विक अरोड़ा
स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में कुणाल का किरदार निभाने वाले ऋत्विक अरोड़ा लॉकडाउन के बाद शो में नजर नहीं आए थे। अभिनेता ने अपनी वापसी न होने का कारण कोरोना को बताया था। हालांकि शो के निर्माता राजन शाही ने ऋत्विक के अनप्रोफेशनल होने और अधिक फीस की मांग करने की बात को शो से बाहर होने की वजह बताया था। राजन शाही ने बताया कि सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर ने ऋत्विक को शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि पहले उनके पिता से बात करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमने ऋत्विक के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और ऐसे में उनका बर्ताव अनप्रोफेशनल था। फिर भी जब उनके पिता से बात की गई तो उन्होंने 25 दिनों की शूटिंग के लिए दोगुनी फीस की मांग की। इसके बाद भी ऋत्विक ने अपने पिता से ही बार-बार बात करने के लिए कहा और ऐसे में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि ऋत्विक ने इसके लिए बाद में माफी मांगी थी।

Trevor Noah: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों पर भड़के कॉमेडियन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed