फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Director James Gunn leaves Marvel studios and joins competitive company DC as CEO with Peter Safran

James Gunn: जेम्स गन ने मार्वल स्टूडियो को कहा अलविदा, पीटर सफ्रान के साथ थामा प्रतिस्पर्धी कंपनी डीसी का हाथ

Wed, 26 Oct 2022 09:14 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 26 Oct 2022 09:14 PM IST
सार

जेम्स गन ने मार्वल स्टूडियो को अलविदा कह दिया है। जेम्स गन और पीटर सफ्रान नवगठित डीसी स्टूडियो के सीईओ और को-चेयरमैन बन गए हैं। स्टूडियो के अनुसार जेम्स गन और पीटर सफ्रान डीसी कॉमिक्स के लिए फिल्म, टेलीविजन और एनीमेशन के लिए लॉन्ग टर्म प्लान बनाएंगे।

विज्ञापन
Director James Gunn leaves Marvel studios and joins competitive company DC as CEO with Peter Safran
जेम्स गन, पीटर सफ्रान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्वल की फेमस फिल्म 'गार्डियन ऑफ गैलेक्सी' बनाने वाले जेम्स गन ने मार्वल स्टूडियो को अलविदा कह दिया है। जेम्स गन अब अपने प्रतिद्वंद्वी डीसी स्टूडियोज में शामिल हो गए हैं और जल्द ही वह वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के लिए बैटमैन, सुपरमैन और पूरे डीसी यूनिवर्स के भविष्य के लिए जिम्मेदार होंगे। स्टूडियो ने मंगलवार को जेम्स गन और पीटर सफ्रान को नवगठित डीसी स्टूडियो का सीईओ और को-चेयरमैन बनाया है।

विज्ञापन

स्टूडियो के अनुसार जेम्स गन और पीटर सफ्रान डीसी कॉमिक्स के लिए फिल्म, टेलीविजन और एनीमेशन के लिए लॉन्ग टर्म प्लान बनाएंगे। इसके अलावा वह व्यक्तिगत परियोजनाओं को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करना भी जारी रखेंगे। जेम्स गन और पीटर सफ्रान ने लिखित बयान जारी कर कहा, 'हम इन डीसी पात्रों के प्रबंधक होने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जिन्हें हमने बचपन से प्यार किया है।'

Trevor Noah: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों पर भड़के कॉमेडियन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगे उन्होंने कहा, 'सुपरमैन, बैटमैन, वंडर वुमन, एक्वामैन, हार्ले क्विन, और बाकी सभी डीसी कैरेक्टर के प्रति हमारी प्रतिबद्धता केवल मानवीय संभावनाओं के आश्चर्य के बराबर है जो इन पात्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम दुनिया भर में नाटकीय अनुभव को मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि हम अब तक बताई गई कुछ सबसे बड़ी, सबसे खूबसूरत और सबसे भव्य कहानियां सुनाएंगे।

Kanye West: महज दो हफ्तों में कान्ये वेस्ट ने खोया अरबपति का तमगा, विवादित टिप्पणियां बनीं वजह

विज्ञापन

बता दें कि पीटर सफ्रान ने वार्नर ब्रदर्स और न्यू लाइन सिनेमा के लिए कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है, जिसमें जेम्स गन की 'द सुसाइड स्क्वाड' के साथ-साथ 'एक्वामन' और 'द कॉन्ज्यूरिंग' की हॉरर फिल्में शामिल हैं। 1 नवंबर से, जेम्स गन और पीटर सफ्रान वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के अध्यक्ष और सीईओ डेविड जस्लाव को सीधे रिपोर्ट करेंगे, जिन्होंने एक बयान में उनकी प्रशंसा की।

Bimbisara: ओटीटी पर 'बिम्बिसार' ने मचाया धमाल, महज 48 घंटे में 10 करोड़ मिनट स्ट्रीम की गई फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed