बिग बॉस 20: ‘तेरी वजह से लड़का पागल हो गया’, आम्रपाली ने किसे मारा ताना? स्काउट को दर्द में यंग ने दिया सहारा
- ‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी के रोज नए झगड़े रहे हैं।
- मगर हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।
- जहां दुश्मनी भूल डीएसए ने स्काउट को गले लगाया वहीं आम्रपाली ने लव को जमकर फटकारा।
- पढ़िए बिग बॉस के नए प्रोमो ने किसने लिया मुद्दे का मजा और किसके लिए बना यह सब सजा….
विस्तार
बीते दिनों ‘बिग बॉस 20’ में स्कॉउट ओपी और यंग डीएसए के बीच तगड़ा विवाद हुआ। इसके बाद लव गिल से किया मजाक स्काउट पर भारी पड़ा। इससे ओपी काफी आहत हैं। गेमर की यह हालत देखकर आम्रपाली दुबे और डीएसए ने लव पर कई आरोप लगाए, जिससे लव और आम्रापाली के बीच तीखी बहस हुई।
शो के प्रोमो में भिड़े आम्रपाली और लव
‘बिग बॉस 20’ के हालिया प्रोमो में स्कॉउट ओपी ने लव से हुए विवाद के बाद अपने सिर के बाद शेव कर दिए थे। इसके साथ ही वह भावनात्मक रूप से काफी टूट गए। उनकी यह हालत देख आम्रपाली दुबे और डीएसए ने इस सब का जिम्मेदार लव गिल को ठहराया। आम्रपाली ने लव से कहा कि वह स्काउट ओपी को पागल कर देंगी। इसके जवाब में लव ने कहा कि उन्हें पता है स्काउट का ब्रेन वॉश कौन कर रहा है।
शिकवे भूल गले मिले डीएसए
बीते एपिसोड में यंग डीएसए और स्काउट ओपी की 60 दिन पुरानी दोस्ती खतरे में नजर आई। जब एक बहस के बीच स्काउट ने यंग को धक्का मार दिया। इसकी सजा भी बिग बॉस द्वारा गेमर को दी गई। मगर स्काउट के टूटने पर अपने शिकवे शिकायतें दरकिनार कर रैपर अपने दोस्त के गले लगे। यंग को देख स्काउट भी अपने आंसु रोक नहीं पाए।
यूजर्स भी दे रहे लव को दोष
‘बिग बॉस 20’ के इस प्रोमो का सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई। दर्शकों ने लव को घर से बेघर करने तक की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लास्ट लाइन सही बोली आम्रपाली जी ने’, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘माफ करना मगर लव गिल असली परेशानी है।’ वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘सारी समस्याओं का एक ही हल है लव गिल को बेघर करना।’
