फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP WEEK 38: ‘अनुपमा’ इस हफ्ते फिर टॉप पर, ‘इमली’ की रेटिंग में उतार-चढ़ाव जारी

Thu, 07 Oct 2021 06:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 07 Oct 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
TRP WEEK 38: Anupama tops again in Trp list this week Imlie ratings fluctuate
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

किसी सीरियल की टीआरपी ये बताने के लिए काफी है कि किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और कौन सा टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बचा पाया, ये पता करने के लिए टीवी सीरियल के 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी की यह लिस्ट जारी की है। इस हफ्ते फिर से रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमां को पहला स्थान मिला है। आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 में कौन से शोज शामिल हैं। 

अनुपमा

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर अनुपमा एक बार फिर इस लिस्ट में टॉप पर है। अनुपमा के जीवन में गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया की एंट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इन दिनों शो में अनुज-अनुपमा और वनराज के बीच होता टकराव सीरियल को काफी दिलचस्प बना रहा है। 

 

TRP WEEK 38: Anupama tops again in Trp list this week Imlie ratings fluctuate
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में 

टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते एक फिर दूसरे स्थान पर नील भट्ट और आएशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' रहा। यह शो शुरू होने के बाद से ही लगातार इसी नंबर पर बना हुआ है। शो में नील भट्ट, एश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह की तिकड़ी दर्शकों की पसंदीदा बन चुकी है। 

TRP WEEK 38: Anupama tops again in Trp list this week Imlie ratings fluctuate
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली

सुंबुल तौकीर खान और गशमीर महाजनी के शो इमली की रेटिंग में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। दरअसल, प्रशंसकों को शो में चल रहा मौजूदा ट्रैक कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। इस हफ्ते यह शो टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP WEEK 38: Anupama tops again in Trp list this week Imlie ratings fluctuate
उड़ारियां - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ारियां 
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो उड़ारियां को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। पिछले दो हफ्तों से यह शो टॉप 5 में अपनी जगह बना रहा है, जिससे पता चलता है कि इसकी टीआरपी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 39वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में उड़ारियां चौथे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
TRP WEEK 38: Anupama tops again in Trp list this week Imlie ratings fluctuate
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें

इस हफ्ते भी सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी स्टारर शो ये हैं चाहतें की रेटिंग में भी गिरावट आई है। बीते हफ्तों जहां यह टॉप 3 में था, वहीं इस हफ्ते इसे टीआरपी लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed