फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 15: अनुपमां और इमली के ट्विस्ट ने जीता दर्शकों का दिल, टॉप पांच में शामिल हुए ये शो

Thu, 22 Apr 2021 06:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 22 Apr 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
TRP week 15 anupamaa and imli again maintained their positions in top five
अनुपमां - फोटो : Instagram

टीवी पर प्रसारित होने वाले शो दर्शकों का ऐसा मनोरंजन करते हैं कि लोग अपने आस पास की परेशानियां कुछ देर के लिए भूल जाते हैं। हालांकि टीवी पर तो ढेर सारे शो प्रसारित होते हैं ऐसे में कौन सा शो सबसे ज्यादा दर्शकों को पसंद आ रहा है ये उसकी टीआरपी रेटिंग से ही पता चलता है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया के 15वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा सीरियल है इस हफ्ते टॉप पर और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।

TRP week 15 anupamaa and imli again maintained their positions in top five
अनुपमां - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमां

स्टार प्लस के शो अनुपमां को तो टॉप करने की आदत हो गई है। पिछले कई हफ्तों से ये शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे चल रहा है। इन दिनों शो में ऐसे ट्वीस्ट एंड टर्न्स दिखाए जा रहे हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। शो में वनराज को लेकर घरवाले परेशान नजर आ रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को इस वक्त का ट्रैक काफी पसंद आ रहा है।

TRP week 15 anupamaa and imli again maintained their positions in top five
इमली - फोटो : Instagram

इमली

पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी इमली शो टीआरपी में दूसरा स्थान पर अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहा है। शो की कहानी इस वक्त दर्शकों को बांधे हुए हैं। वहीं आदित्य और इमली की प्रेम कहानी दर्शकों को काफी रोमांचित कर रही है। शो में बहुत जल्द आदित्य अपनी और इमली की शादी का खुलासा घरवालों से करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP week 15 anupamaa and imli again maintained their positions in top five
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : हॉटस्टार

गुम है किसी के प्यार में

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी प्यार ने कुंडली भाग्य की जगह ले ली है। श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस सीरियल में सई इन दिनो काफी परेशान नजर आ रही है।

विज्ञापन
TRP week 15 anupamaa and imli again maintained their positions in top five
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media

ये रिश्ता क्या कहलाता है

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी का ये शो पिछले काफी समय से टीवी पर चल रहा है। हालांकि इसकी कहानी में नया मोड़ देखने को मिल रहा है जिसके चलते इसकी टीआरपी में लगातार उछाल हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed