अर्चना और परमीत की शादी का किस्सा
जब शादी के लिए घर से भाग निकले अर्चना पूरण सिंह और परमीत समेत टीवी की फटाफट 5 खबरें
अमृता खानविलकर ने भेजी शुभकामनाएं
टीवी के रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की एक प्रतियोगी रुतुजा जुन्नारकर ने ऐसा लावणी नृत्य पेश किया कि अभिनेत्री अमृता खानविलकर उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाईं। एक खास वीडियो संदेश में अमृता ने कहा, 'मैंने रुतुजा की प्रस्तुति देखी है। मैं सिर्फ उनसे इतना कहना चाहूंगी कि न सिर्फ महाराष्ट्र के लोग, बल्कि पूरा देश तुम्हारे हुनर की तारीफ कर रहा है। तुमने इस प्रस्तुति से लोगों के दिलों को जीत लिया है। मुझे गर्व है कि तुमने इतने बड़े मंच पर बड़ी खूबसूरती से महाराष्ट्र का लोक नृत्य प्रस्तुत किया। मैं तुम्हें शुभकामनाएं देती हूं। ऐसे ही शानदार प्रस्तुति देते रहिए।'
घर से शूट किया 'इंडियन आइडल 12' का प्रोमो
टीवी का रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का 12वां सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है। और, इसके जजों में से एक विशाल ददलानी ने इसका एक प्रोमो अपने घर से ही शूट करके प्रतियोगियों को ऑनलाइन इसमें भाग लेने की अपील की है। घर से शूटिंग करने का अनुभव बताते हुए विशाल ने कहते हैं, 'जब मुझे इस शो के लिए संपर्क किया गया तो मैं बहुत उत्साहित था और साथ ही इस बात को लेकर थोड़ा चिंतित भी था कि मौजूदा हालात में यह सारे काम कैसे होंगे? लेकिन, जब मेरी टीम ने मुझे बताया कि इस बार सारी प्रक्रिया डिजिटल रहने वाली है तो मुझे यह एक बढ़िया विकल्प मालूम हुआ। मेरे घर पर तीन लोगों की टीम पूरी सुरक्षा सावधानियों के साथ आई और हमने बहुत सुरक्षित तरीके से इस शो का प्रोमो शूट कर लिया।'
कनिका मान को आ रही दादी की याद
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए सुरक्षा नियमों के कारण सभी कलाकार टीवी धारावाहिकों की शूटिंग एक साथ नहीं कर रहे हैं। ऐसे में टीवी के शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' की अभिनेत्री कनिका मान अपनी ऑनस्क्रीन दादी दलजीत सौंध को बहुत याद कर रही हैं। वह बताती हैं, 'यह हमारा दुर्भाग्य है कि हम सेट पर दादी को नहीं देख पा रहे हैं। मैं समझती हूं कि महामारी का खतरा मंडरा रहा है और उनकी सुरक्षा बहुत जरूरी है। लेकिन, फिर भी मैं सेट पर उन्हें बहुत याद करती हूं। वह बहुत ही सकारात्मक रहती हैं और माहौल को खुशनुमा भी रखती हैं। आशा है कि हालात सुधरने के साथ हम जल्द ही दादी को सेट कर देख पाएंगे।'
'मेरे डैड की दुल्हन' में अंबर का टूटा दिल
टीवी के लोकप्रिय शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में अभिनेता वरुण बडोला अंबर का किरदार निभा रहे हैं। यह एक बेटी और पिता के रिश्ते की कहानी है जिसमें बेटी अपने पिता के लिए दुल्हन की तलाश कर रही है। अंबर की जिंदगी से गुनीत जा चुकी है और इस वजह से अंबर का दिल टूट चुका है। इन भावनाओं को असल जिंदगी से जोड़ते हुए वरुण कहते हैं, 'साधारणतः मैं अपनी भावनाओं से वाकिफ रहता हूं। मैं जानता हूं कि यह किस तरह काम करती हैं। हालांकि, जब मुझे थोड़ा दुख महसूस होता है तो इसे मैं अपनी पत्नी राजेश्वरी के साथ साझा कर लेता हूं। वह सिर्फ मेरी पत्नी नहीं है, बल्कि मेरी बहुत अच्छी दोस्त भी है जो मुझे बहुत अच्छे से समझती है। उसके जैसी अर्धांगिनी पाकर मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं।'
पढ़ें: सोनू सूद ने एक बार फिर दिखाई दरियादिली, अब इस राज्य के अनाथ बच्चों का बनाएंगे भविष्य