{"_id":"582982134f1c1b58368fdda4","slug":"this-popular-actress-is-set-to-enter-bigg-boss-as-a-wild-card-entry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'एक्सीडेंट में मौत' के बाद बिग बॉस में नजर आएगी ये हीरोइन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'एक्सीडेंट में मौत' के बाद बिग बॉस में नजर आएगी ये हीरोइन
Mon, 14 Nov 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Nov 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में इस एक्ट्रेस को टीवी शो से निकाला गया था और अब ये 'बिग बॉस' के घर में नजर आने वाली है। हम बात कर रहे हैं हिना खान यानि अक्षरा की जिन्होंने हाल ही में टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ दिया था। हिना कि विदाई एक्सीडेंट में मौत के जरिए दिखाई गई। अभी तक हिना के शो छोड़ने के पीछे की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई थी लेकिन अब कहा जा रहा कि उन्होंने 'बिग बॉस' की वजह से शो छोड़ा।
इस पॉप्यूलर टीवी एक्ट्रेस की होने वाली है Bigg Boss में एंट्री!
2 of 5
जानकारों की मानें तो हिना ने ये शो 'बिग बॉस' की वजह से छोड़ा है। क्यों चौंक गए ? दरअसल कहा जा रहा है कि हिना बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करेंगी। इस बारे में घर के किसी सदस्य को कुछ नहीं बताया जाएगा। जाहिर है हिना का बिग बॉस के घर में आना बाकी लोगों की मुश्किलें बढा देगा। लेकिन हिना खान की फैन फोलोइंग और पॉपुलैरिटी को देखते हुए लग रहा है कि हिना खान की मौजूदगी 'बिग बॉस' को काफी फायदा पहुंचाएगी, खासकर तब जब इसे टीवी शो 'नागिन' से कांटे की टक्कर मिल रही हो।
इस पॉप्यूलर टीवी एक्ट्रेस की होने वाली है Bigg Boss में एंट्री!
3 of 5
बेशक घर के सदस्य हिना को देखकर खुश ना हों, लेकिन करन मेहरा और रोहन मेहरा उनको देखकर बहुत खुश होंगे। आखिरकार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ये तीनों (हिना खान, करन और रोहन मेहरा) मां, बाप और बेटे का किरदार जो निभा चुके हैं। और तो और हिना की इन दोनों के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पॉप्यूलर टीवी एक्ट्रेस की होने वाली है Bigg Boss में एंट्री!
4 of 5
वैसे आपको बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने के पीछे अक्षरा और शो के मेकर्स के बीच तनातनी भी एक वजह बनी। कहा जा रहा था कि हिना शूटिंग के दौरान काफी नखरे दिखातीं थी क्योंकि उन्हें अपने मां के किरदार में मजा नहीं आ रहा था और इसी को लेकर उनका शो के मेकर्स के साथ मनमुटाव हो गया। इसके बाद हिना ने शो छोड़ना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
इस पॉप्यूलर टीवी एक्ट्रेस की होने वाली है Bigg Boss में एंट्री!
5 of 5
लेकिन उनके फैंस को अब निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि अगर हिना बिग बॉस के घर में आ जाती हैं तो उन्हें ना सिर्फ हिना को देखने का मौका मिलेगा बल्कि उनको वो करीब से जान पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।