Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   scout op and yung dsa shared a heating conversation over qazi touqeer song love day

बिग बॉस 20: ‘लव डे’ पर फिर आमने-सामने आए स्काउट और यंग, आम्रपाली की किस अदा पर फिदा हुईं माही विज?

Tue, 24 Nov 2026 01:20 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Nov 2026 01:20 PM IST
सार

  • ‘बिग बॉस 20’ में बीते मंगलवार घरवालों के लिए शो रखा गया। 
  •  इस दौरान सभी घरवालों ने अपना-अपना परफर्मेंस दिया। 
  •  शो के बाद काजी के गाने ‘लव डे’ पर स्काउट ने प्रतिक्रिया दी। 
  •   इसके बाद इस मुद्दे को लेकर  स्काउट और यंग में तीखी बहस हुई।

विज्ञापन
scout op and yung dsa shared a heating conversation over qazi touqeer song love day
स्काउटओपी, यंग डीएसए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘बिग बॉस 20’ में पिछला ‘वीकेंड का वार’ घरवालों पर काफी मुश्किल गुजरा। मगर इसके बाद मंगलवार को हुए टास्क ने काजी तौकीर समेत सभी घरवालों को रॉकस्टार बना दिया। इस मस्ती के बाद लव शब्द संबंधित एक गाने पर स्काउट ओपी और यंग डीएसए की दोस्ती फिर से खतरे में नजर आई। 

विज्ञापन

क्यों हुआ स्काउट और यंग में विवाद
‘बिग बॉस 20’ में पिछले कुछ हफ्ते प्रतिभागी स्काउट ओपी पर पहाड़ की तरह गुजरे। मगर वीकेंड के वार में सलमान खान के समझाने के बाद स्काउट ने अपनी कथित बहन लव गिल से किनारा कर लिया। इसके बाद स्काउट फिर से आम्रपाली और अपने खास दोस्त यंग डीएसए के करीब आ गए थे। मगर हाल ही में काजी तौकीर ने गाना गया ‘लव डे’ इस पर स्काउट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यंग से कहा कि काजी का यह कहना उन्हें पसंद नहीं आया। जब काजी गा रहे थे तब यंग हंस रहे थे। इस पर यंग ने कहा कि जब ‘वीकेंड के वार’ पर सलमान खान के सामने काजी ने यही गाना गया तब स्काउट ने विरोध क्यों नहीं किया?

विज्ञापन
Trending Videos

scout op and yung dsa shared a heating conversation over qazi touqeer song love day
यंग डीएसए,उदिति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

‘बिग बॉस 20’ का घर बना स्टेज 
मंगलवार को घरवालों के लिए एक खास शो रखा गया। इसमें सभी घरवालों ने एक-एक कर परफॉर्म किया। हाल ही में मेकर्स के रिलीज किये गए प्रोमो में आम्रपाली को परफॉर्म करते दिखाया गया। एक्ट्रेस ने एक मशहूर भोजपुरी गाने पर डांस किया। एक्ट्रेस के डांस को घरवालों ने काफी एंजॉय किया। वहीं माही ने आम्रपाली की खुले दिल से तारीफ की। 

यंग का रैप उदिति का डिस 
रैपर यंग डीएसए ने उदिति सिंह के साथ परफॉर्म किया। उन्होंने अपने मशहूर रैप ‘राडे रपाटे’ को उदिति के साथ गाया। इस दौरान उन्होंने उदिति को अपनी बहन कहा। इसी बीच उदिति ने माही के ऊपर डिस किया। उन्होंने इस डिस में माही की हाईट और उनके गेम खेलने पर तीखा व्यंग किया। यह सब सुनकर माही को काफी बुरा लगा।

विज्ञापन

scout op and yung dsa shared a heating conversation over qazi touqeer song love day
मनीष गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
मनीष हुए बिग बॉस के घर से बेघर
रविवार को वीकएंड का वार में ए शो के कंटेस्टेंट मनीष गोयल को मेडिकल कंडिशंस के चलते शो से जाना पड़ा था। बता दें कि मनीष को पैर में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें चलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।मनीष ने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी दिन में बिग बॉस से बातचीत हुई थी, तब उन्होंने बिग बॉस को अपनी दिक्कतों के बारे में बताया था। इसके अलावा मनीष को डॉक्टर ने भी 4 हफ्तों का आराम करने को कहा। वीकएंड का वार में सलमान ने बताया कि मनीष को हेल्थ कंडीशंस के चलते शो को अलविदा कहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed