Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ravi Kishan Reveals Father Wanted To Kill Him Over Acting Career On Koffee With Karan 9

कॉफी विद करण: 'मेरे पिता मुझे मार डालना चाहते थे', रवि किशन ने बयां किया दर्द, शो में किया बड़ा खुलासा

Wed, 25 Nov 2026 10:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 25 Nov 2026 10:16 PM IST
सार

  • Koffee With Karan 9: अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेता और नेता रवि किशन शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे। 
  • इस दौरान दोनों के बीच काफी मजेदार और दिलचस्प बातचीत देखने को मिली। 
  • शो में दोनों कलाकारों ने अपने जीवन से जुड़ी कई जरूरी बातें बताई। 

विज्ञापन
Ravi Kishan Reveals Father Wanted To Kill Him Over Acting Career On Koffee With Karan 9
कॉफी विद करण 9 में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के लेटेस्ट एपिसोड में रवि किशन ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दिनों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन


एक्टिंग करने के फैसले से नाराज थे पिता
बातचीत के दौरान रवि किशन ने बताया कि 1990 के दशक में उनके परिवार को उनका एक्टिंग की दुनिया में जाने का फैसला बिल्कुल पसंद नहीं था।

अपने थिएटर के दिनों का एक किस्सा सुनाते हुए रवि किशन ने कहा, 'मेरे पिता पुजारी थे और दूध का कारोबार भी करते थे। वह चाहते थे कि मैं भी उनका कारोबार संभालूं या कोई सरकारी नौकरी कर लूं। इसी दौरान मैं कभी-कभी छोटे-मोटे थिएटर भी किया करता था। एक बार मैंने साड़ी पहनी और रामलीला में हिस्सा लिया। इसके बाद मेरे पिता ने मेरी खूब पिटाई की। वह बार-बार मुझसे पूछते थे कि क्या तुम डांसर बनना चाहते हो?
विज्ञापन
Trending Videos

Ravi Kishan Reveals Father Wanted To Kill Him Over Acting Career On Koffee With Karan 9
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
पिता कहते थे- इस लड़के को मार ही देते हैं
रवि किशन ने बताया कि उस समय उनके परिवार में फिल्मों में करियर बनाने के बारे में सोचना भी मंजूर नहीं था। एक्टिंग को लेकर घर में तनाव इतना बढ़ गया था कि उनकी मां ने उन्हें पिता के गुस्से से बचाने के लिए घर छोड़ने में मदद की थी।

अपने पिता के गुस्से के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'मेरे पिता मुझे मार डालना चाहते थे। वह कहते थे, 'यह लड़का कलंक बनेगा, इसको मार ही देते हैं।'
विज्ञापन

Ravi Kishan Reveals Father Wanted To Kill Him Over Acting Career On Koffee With Karan 9
कॉफी विद करण 9 - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार भी शो का बने हिस्सा 
'कॉफी विद करण 9' के इस एपिसोड में करण जौहर ने अक्षय कुमार और रवि किशन की जोड़ी का खास अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने अक्षय कुमार को बॉलीवुड का सुपरस्टार बताया, तो वहीं रवि किशन को 'बिहार का ब्रैड पिट' कहकर बुलाया। शो में एंट्री करते हुए रवि किशन ने अपना मशहूर डायलॉग 'जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा' भी दोहराया।

करण जौहर ने बताया कि शो में रवि किशन को बुलाने का सुझाव अक्षय कुमार ने ही दिया था। इस पर अक्षय ने कहा, 'मैं उनके कॉमेडी वाले अंदाज को जानता हूं, लेकिन असल में वह बहुत भावुक इंसान हैं।'

शो में गंभीर बातचीत के अलावा कई मजेदार पल भी देखने को मिले। अक्षय कुमार ने अलग-अलग जानवरों की आवाजें निकालने का एक मजेदार चैलेंज लिया। वहीं, दोनों कलाकारों ने रवि किशन के वायरल डांस स्टेप को भी दोहराया।

ये भी पढ़ें- शरवरी वाघ: ऑस्कर में नहीं पहुंची 'मैं वापस आऊंगा' तो एक्ट्रेस ने कही ये बात, 'गोंधल' की एंट्री पर भी दिया बयान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed