बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में सजी हुई हैं। हालांकि सभी फिल्मों में 'रामायण' सबसे अच्छी कमाई कर रही है। धनुष की फिल्म 'ओम' की कमाई घटी है। वहीं 'गॉडजिला' के हालात बदतर होते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं तीनों फिल्मों का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
2 of 4
रामायण
- फोटो : साभार@imdb
21वें दिन भी 'रामायण' का जलवा बरकरार
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। हालांकि, रिलीज के 21वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने 21वें दिन 9.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,173.60 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 982.55 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,755.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
3 of 4
फिल्म ओम
- फोटो : सोशल मीडिया
'ओम ऑपरेशन मोल' ने कमाए इतने करोड़
धनुष की फिल्म 'ओम ऑपरेशन मोल' को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। 'ओम' की कमाई में भी बीते दिनों के मुकाबले हल्की गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने छठे दिन 4.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 76 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 65.55 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 4
गॉडजिला माइनस जीरो
- फोटो : सोशल मीडिया
'गॉडजिला माइनस जीरो' की कमाई में गिरावट
'गॉडजिला माइनस जीरो' भी सिनेमाघरों में अपना सफर जारी रखे हुए है। फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। फिल्म ने छठे दिन 30 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 5.02 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 4.20 करोड़ रुपये हो गया है।
NOTE: तीनों फिल्मों के अंतिम कलेक्शन के फाइनल आंकड़े सामने आने अभी बाकी हैं।