{"_id":"6b06e640109ceaf441006a6c","slug":"sharvari-reacts-to-main-vaapas-aaunga-missing-oscar-entry-says-gondhal-is-an-incredible-film-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शरवरी वाघ: ऑस्कर में नहीं पहुंची 'मैं वापस आऊंगा' तो एक्ट्रेस ने कही ये बात, 'गोंधल' की एंट्री पर भी दिया बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शरवरी वाघ: ऑस्कर में नहीं पहुंची 'मैं वापस आऊंगा' तो एक्ट्रेस ने कही ये बात, 'गोंधल' की एंट्री पर भी दिया बयान
Wed, 25 Nov 2026 07:14 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 25 Nov 2026 07:14 PM IST
सार
- Sharvari Wagh: अभिनेत्री शरवरी जल्द ही ये प्रेम मोल लिया में नजर आने वाली हैं।
- इससे पहले उन्होंने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की ऑस्कर में एंट्री ना होने पर बयान दिया है।
- इसके अलावा उन्होंने मराठी फिल्म 'गोंधल' के लिए भी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
मैं वापस आऊंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चयन नहीं हुआ है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर में भेजे जाने की मजबूत दावेदारों में शामिल थी। हालांकि, आखिर में मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की आधिकारिक एंट्री के लिए चुना गया।
'अगर हमारी फिल्म ऑस्कर में जाती...'
हर साल फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ऑस्कर के इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक फिल्म भेजता है।
इस बारे में पीटीआई से बातचीत में शरवरी ने कहा, 'हमारे लिए कोई भी जीत बड़ी जीत है। यह इस बात पर निर्भर नहीं करता कि किस फिल्म को चुना गया है। यह कोई रेस नहीं है। 'गोंधल' एक शानदार फिल्म है। मैंने खुद यह फिल्म देखी है। यह एक मराठी फिल्म है और मुझे इस पर भी बहुत गर्व है। यह एक बेहतरीन फिल्म है, जिसमें दुनिया को बताने के लिए बहुत कुछ है। यह बहुत अच्छी बात है कि इस फिल्म को आगे बढ़ने का मौका मिला है।'
उन्होंने आगे कहा, 'अगर हमारी फिल्म ऑस्कर में जाती, तो वह भी बहुत अच्छी बात होती। इसमें बुरा क्या होता? लेकिन इस बात को लेकर हमारे मन में कोई नाराजगी नहीं है।'

Trending Videos
मराठी फिल्म गोंधल
- फोटो : इंस्टाग्राम @santosh_davakhar
'दुर्भाग्य से इसकी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही'
शरवरी ने मैं वापस आऊंगा पर बात करते हुए कहा, 'दुर्भाग्य से इसकी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी। कई बार लोगों को लगता था कि यह ऐसी फिल्म नहीं है, जिसे सिनेमाघरों में रिलीज होना चाहिए। लेकिन आखिरकार यह फिल्म बनकर सामने आई। इसके लिए बहुत हिम्मत की जरूरत थी। मुझे लगता है कि यह इम्तियाज सर की सोच और उनका विजन था। दर्शकों ने जिस तरह से हमें प्यार दिया, वह बहुत खास था। इसलिए अगर हमारी फिल्म ऑस्कर में नहीं गई, तो भी कोई बात नहीं। मेरे लिए दर्शकों का प्यार किसी भी दूसरी चीज से कहीं ज्यादा बड़ा है।'

ये प्रेम मोल लिया
- फोटो : यूट्यूब
अब आयुष्मान खुराना के साथ आएंगी नजर
ये भी पढ़ें- रामायण: ऑस्कर की रेस में शामिल रणबीर कपूर की फिल्म, 'द ओडिसी' 'एवेंजर्स- डूम्सडे' जैसी फिल्मों के साथ मुकाबला
- शरवरी अब सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आने वाली हैं।
- फिल्म में उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
- सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पारिवारिक रोमांटिक ड्रामा है।
- इसमें आयुष्मान और शरवरी के अलावा अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन और स्वानंद किरकिरे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- बता दें कि 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- रामायण: ऑस्कर की रेस में शामिल रणबीर कपूर की फिल्म, 'द ओडिसी' 'एवेंजर्स- डूम्सडे' जैसी फिल्मों के साथ मुकाबला