अपने कारनामों और अजीबोगरीब हरकतों के लिए खूब सुर्खियां बटोर चुके स्वामी ओमजी ने बिग बॉस के घर में एक और भूचाल ला दिया है। खबर है कि स्वामी ओमजी ने मोनालिसा के साथ अश्लील हरकत की और इसकी वजह से मनु पंजाबी ने उन पर हाथ उठा दिया।
BIGG BOSS: स्वामी ओमजी ने की अश्लील हरकल, गुस्से में मनु ने उठाया हाथ
मनु पंजाबी और मोनालिसा एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों को ना सिर्फ साथ टाम बिताते देखा गया है बल्कि वो एक-दूसरे के लिए अपने प्यार और दोस्ती का भी इजहार कर चुके हैं। पर ना जाने क्यों स्वामी ओमजी उनके रास्ते में रोड़े अटकाने का काम कर रहे हैं। लेकिन वो मजे भी खूब ले रहे हैं। बीते दिनों में उन्हें मोनालिसा के साथ स्वीमिंग पूल में नहाते और डांस करते हुए देखा गया। ये बात मनु पंजाबी को पसंद नहीं आई लेकिन वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए।
BIGG BOSS: स्वामी ओमजी ने की अश्लील हरकल, गुस्से में मनु ने उठाया हाथ
और अब जब मनु पंजाबी को पता चला कि स्वामी ओम जी सारी सीमाएं लांघ दी हैं औऱ मोनालिसा के साथ छेड़खानी की है, उन्होंने आव देखा ना ताव और स्वामी ओम जी की तरफ मुक्का तान दिया।
BIGG BOSS: स्वामी ओमजी ने की अश्लील हरकल, गुस्से में मनु ने उठाया हाथ
इस एपीसोड की कलर्स चैनल ने एक क्लिप जारी की जो आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं।
BIGG BOSS: स्वामी ओमजी ने की अश्लील हरकल, गुस्से में मनु ने उठाया हाथ
मनु पंजाबी कई बार स्वामी ओमजी को उनकी हरकतों के लिए आगाह कर चुके हैं लेकिन लग रहा है ओमजी सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ भी करेंगे। कुछ वक्त पहले भी उन्होंने मोनालिसा पर कमेंट पास किए थे। सिर्फ मोनालिसा ही नहीं घर के बाकी सदस्यों को लेकर भी स्वामी ओमजी काफी उल्टा-सीधा बोल चुके हैं।