द कपिल शर्मा के शो में बीती शाम को कई सितारे पहुंचे और अपनी आवाज से समां बांध दिया। शो में मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह, जुबिन नौटियाल, मिथुन और डायरेक्टर प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह मेहमान बन आए। इस दौरान संगीत की दुनिया से जुड़े सितारों ने दर्शकों के सामने लाइव परफॉर्मेंस दी।
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
शो में कोई सेलिब्रिटी पहुंचे और कपिल उनके साथ मस्ती ना करें ऐसा कैसे हो सकता है। कपिल ने सिंगर सुखविंदर सिंह से गाने की रिक्वेस्ट की। उन्होंने शो में साडा चिड़िया दा चम्बा गाना गया। जिसे सुनकर अर्चना पूरन सिंह बहुत इमोशनल हो गईं। इस दौरान सुखविंदर सिंह ने खुलासा किया कि अर्चना पूरन सिंह उनका क्रश रही हैं। उन्होंने बताया कि अर्चना का स्वभाव बहुत ही नम्र है।
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
शो में पहुंचे संगीतकार मिथुन ने तो कपिल शर्मा को उनकी अगली फिल्म में गाने का ऑफर भी दे दिया लेकिन उससे पहले उनके सामने ऑडिशन की शर्त रख दी। शर्त के रूप में कपिल को दर्शकों के सामने तुम ही हो गाने को गाना था।
4 of 5
the kapil sharma show
- फोटो : social media
शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में क्रिकेटर पार्थिव पटेल, दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव ने शिरकत की। इस दौरान क्रिकेटर्स ने अपने कई सीक्रेट्स का खुलासा किया जिसे सुनकर दर्शक भी हैरान रह गए। दीपक चाहर ने बताया कि वो पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। जब उन्होंने पहली बार क्रिकेटर बनने का फैसला किया तो किसी को यकीन नहीं आया।
5 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : twitter
पार्थिव पटेल ने अपना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि खिलाड़ियों को स्टेडियम के बाहर से खाना मना होता है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि मैच के दौरान खिलाड़ियों को भूखा रहना पड़ता था। पार्थिव पटेल ने मैच के दौरान दूसरी टीम के खिलाड़ियों के साथ होने वाली हल्की नोंक-झोक का भी खुलासा किया।