'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
'ससुराल सिमर के' एक्टर की मौत से 'नच बलिए' के आगाज तक, टीवी की हफ्ते की 5 बड़ी खबरें
'बालवीर' के बाल कलाकार शिवलेख सिंह की हादसे में मौत
चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बाल कलाकार की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें कि दर्दनाक सड़क हादसा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास हुआ। वहीं घटना में शिवलेख के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवलेख अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही शिवलेख की मौत हो गई। कार में शिवलेख के साथ उनके पिता शिवेंद्र सिंह, मां लेखना सिंह और अन्य शख्स नवीन सिंह भी मौजूद थे।
'जमाई राजा' एक्ट्रेस बनी मां
टीवी के 'जमाई राजा', 'कवच' और 'लव का है इंतजार' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सारा अरफीन खान ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने लंदन में बच्चों को जन्म दिया है। इस बात का खुलासा सारा की योगा टीचर जेन फोनिक्स ने सोशल मीडिया पर उनके जुड़वां बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए किया। योगा टीजर ने सारा के लिए लंबी पोस्ट भी लिखी। जेन फोनिक्स ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'मेरी प्यारी स्टूडेंट सारा को ढेर सारी बधाई जिसने हाल ही में सिजेरियन सर्जरी के जरिए दो बच्चों Aizah और Zidane को जन्म दिया।'
'बिग बॉस 13' के समय में बदलाव
देश में ओटीटी की रेस में काफी पीछे छूट चुके नेटवर्क 18 के ओटीटी वूट को जीवनदान देने के लिए इस बार कलर्स चैनल के शो बिग बॉस को रामबाण औषधि की तरह इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है। शो को वूट पर भी टेलीविजन चैनल के साथ ही प्रसारित करने की इस योजना के तहत बिग बॉस का 13वीं सीजन इस साल अपने पहले के समय 9 बजे की बजाय रात 10 बजे प्रसारित हो सकता है। इसके चलते चैनल के दो अहम धारावाहिकों का प्रसारण समय बदले जाने या इन्हें बंद कर दिए जाने की चर्चा चल रही है।
कपिल शर्मा के घर में लगी आग
अपनी कॉमेडी से लाखों दिलों पर राज करने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फैंस के लिए बुरी खबर है। कपिल शर्मा के घर पर गुरुवार (18 जुलाई) की दोपहर में भीषड़ आग लग गई थी। कपिल शर्मा के अपॉर्टमेंट में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त कपिल के अपॉर्टमेंट में आग लगी वह खाली था और हादसे में कोई भी जख्मी नहीं हुआ।