फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शो में हो चुकी है शादी, लेकिन असल जिंदगी में अभी भी कुंवारे हैं ये सितारे

Sun, 13 Jun 2021 07:53 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 13 Jun 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah babitaji anjali mehta and these celebs are still single in real life
मुनमुन दत्ता, तनुज महाशब्दे, नेहा मेहता - फोटो : Instagram

टेलीविजन का प्रसिद्ध शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 13 सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई हुई है। देश और विदेशो में इस शो के कई प्रशंसक है।  ये शो सिर्फ लोगो को टीवी पर गुदगुदाता नहीं है, बल्कि टेलीविजन के टॉप 10 शोज में अपनी जगह भी कायम रखता है। इस शो के हर किरदार की अपनी एक अलग पहचान है। शो के अंदर कई सितारे शादीशुदा हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की शो में पति और पत्नी का किरदार निभाने वाले ये कलाकार असल जिंदगी में अब तक कुंवारे हैं।



ऑन स्क्रीन शादीशुदा, असल जीवन में कुंवारे

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ये किरदार असल जिंदगी में अभी भी अपने बैचलर जीवन का पूरा आनंद ले रहें हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको उन ऑन-स्क्रीन किरदारों के बारे में बताएंगे जो शो में तो शादीशुदा हैं । लेकिन असल जिंदगी में इनको कोई रोकटोक करने वाला साथी नहीं है और ये खुलकर अपनी जिंदगी का पूरा लुत्फ उठा रहें हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah babitaji anjali mehta and these celebs are still single in real life
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

बबिता अय्यर

बबिता अय्यर उर्फ मुनमुन दत्ता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे स्टाइलिश महिला हैं और कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। जेठालाल शो में बबिता उर्फ मुनमुन दत्ता को काफी पसंद करते हैं। शो में तो बबिता को उनका हमसफर मिल गया है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि असल जिंदगी में उन्हें उनकी पसंद का लड़का अभी तक नहीं मिला है और वो बिलकुल सिंगल हैं। मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। कई दफा वो इन कारणों से सुर्खियों में भी आ जाती हैं, लेकिन रील लाइफ की तरह ही असल जिंदगी में भी वो अपने स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah babitaji anjali mehta and these celebs are still single in real life
गुरुचरण सिंह - फोटो : Instagram
रोशन सिंह सोढ़ी
 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह इस शो में अपनी पत्नी 'रोशन' पर खूब प्यार बरसाते हैं। लेकिन ये आपको शायद ही पता हो कि असल जीवन में वह अब तक कुंवारे हैं और उन्होंने शादी नहीं की है। अपने किरदार से रोशन सिंह सोढ़ी ने हमेशा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है, लेकिन साल 2013 में अपनी निजी कारणों के चलते उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। आज भले गुरुचरण इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनका ये प्यारा सा किरदार दर्शकों के दिलों में आज भी बसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah babitaji anjali mehta and these celebs are still single in real life
नेहा मेहता - फोटो : Instagram

अंजली मेहता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'तारक मेहता' की पत्नी की भूमिका निभाने वाली अंजली मेहता उर्फ नेहा मेहता को शो में भले ही एक बुद्धिमान और सुलझा हुआ पति मिल गया हो, लेकिन अपने असल जीवन में वो आज भी कुंवारी हैं। नेहा 34 वर्ष की हैं और गुजराती हैं। उन्होंने आज तक शादी नहीं की है। नेहा ने कुछ समय पहले ये शो छोड़ दिया था, लेकिन अब ऐसी खबर है कि वो जल्द ही एक बार फिर से शो में वापसी कर सकती हैं।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah babitaji anjali mehta and these celebs are still single in real life
तनुज महाशब्दे - फोटो : Instagram

कृष्णन अय्यर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कृष्णन अय्यर तो आप सबको पता हैं, वो इस शो में खूबसूरत बबिता जी के पति हैं और जेठालाल से उनका 36 का आंकड़ा है। लेकिन इस शो में ऑन-स्क्रीन पति बने हुए तनुज को असल जिंदगी में अब तक उनकी दुल्हनियां नहीं मिली है। शो में साउथ इंडियन अय्यर की भूमिका निभाने वाले तनुज 40 वर्ष के हैं और मध्यप्रदेश  के रहने वाले हैं। हालांकि शो में उनकी पत्नी बबिता काफी स्टाइलिश हैं, लेकिन असल जिंदगी में ये अभिनेता अब तक कुंवारे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed