फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fatima Sana Shaikh reach in bigg boss 20 praise salman Khan for his support to actress

फातिमा सना शेख: अभिनेत्री ने क्यों की सलमान खान की तारीफ? कहा- जब आपके जैसी बड़ी हस्ती...; जानें पूरा मामल

Sun, 27 Sep 2026 09:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Sep 2026 09:59 PM IST
सार

Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख ने सलमान खान की जमकर तारीफ की है। हाल ही में वह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए 'बिग बॉस 20' में आई थीं। 
 

विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh reach in bigg boss 20 praise salman Khan for his support to actress
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में ट्रोलर्स को जवाब देने के सलमान खान के तरीके की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में सलमान की जो जगह है, उसे देखते हुए उनका यह कदम बहुत अहम है।
विज्ञापन

 

क्या बोलीं फातिमा सना शेख?
हाल ही में फातिमा सना शेख अपनी फिल्म 'हुंकार' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस 20' में आईं थीं। सलमान के इस रवैये पर बात करते हुए फातिमा ने कहा 'जिस तरह से आपने इस बार ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है, वह बहुत बड़ी बात है। जब आपकी जैसी बड़ी हस्ती किसी मुद्दे पर बात करती है या स्टैंड लेती है, तो लोगों पर इसका बहुत गहरा असर पड़ता है।'

फातिमा ने बताया कि कैसे मशहूर हस्तियों के मुद्दों पर आवाज उठाने से दर्शकों पर व्यापक असर पड़ सकता है। उन्होंने खास तौर पर सलमान के उस फैसले का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अपनी बड़ी हैसियत के बावजूद ऑनलाइन ट्रोलर्स को जवाब दिया और मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

Fatima Sana Shaikh reach in bigg boss 20 praise salman Khan for his support to actress
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : एक्स
ट्रोलिंग पर क्या बोले सलमान खान?
शो 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में सलमान ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया जो उनके वजन बढ़ने और लुक को लेकर उन्हें निशाना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को दूसरों के लुक को लेकर उनकी आलोचना करना बंद कर देना चाहिए। सलमान अपने वजन के बारे में की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिखे।

आलोचना का जवाब देते हुए सलमान ने कहा, 'कर लो ट्रोल, ये लो,' और फिर अपनी टोपी और जैकेट उतार दी। सोशल मुद्दों पर खुलकर बात करने के लिए पहचाने जाने वाले इस अभिनेता ने बॉडी-शेमिंग, उम्र से जुड़ी ट्रोलिंग और लोगों के निजी लुक की आलोचना के खिलाफ भी बात की।
विज्ञापन

Fatima Sana Shaikh reach in bigg boss 20 praise salman Khan for his support to actress
सलमान खान और कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने कटरीना का किया बचाव
सलमान खान अपनी दोस्त और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का बचाव करते हुए भी दिखे। हाल ही में कटरीना अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुईं। उन्हें बच्चे के जन्म के बाद बढ़े वज़न को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। सलमान ने कटरीना का नाम लिए बिना कहा, 'आप किसी ऐसे व्यक्ति को ट्रोल क्यों करते हैं, जो गर्भवती हो जाती है? गर्भवती होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ जाता है। जब वह पिक्चरों में वापस आएंगी तो वो फिट होकर आएंगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।'

अपनी उम्र पर क्या बोले सलमान?
सलमान ने अपनी उम्र के बारे में हो रही टिप्पणियों पर कहा 'बेशक, मैं 60 साल का हूं। आप हर समय मैंने प्यार किया जैसे नहीं रह सकते। यह युग अचानक (एक विषय) बन गया है (लोग कहते हैं) वो बुड्ढा हो गया है। आप क्या ट्रोल करना चाहते हैं। मुझे पता है मुझे कौन ट्रोल करता है। हम रिएक्ट नहीं करते। हमारे फैन क्लब इतने सारे हैं। हमको क्या फर्क पड़ता है। बोलने दो इनको।' सलमान ने गुस्सा करते हुए अपना मेकअप मिटा दिया और ट्रोल्स को चुनौती दी कि वे अब उनका मजाक उड़ाएं।

Fatima Sana Shaikh reach in bigg boss 20 praise salman Khan for his support to actress
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने अभिनेत्रियों को दी सलाह
सलमान खान ने पैपराजी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने अभिनेत्रियों की अनुचित तस्वीरें लेने के लिए पैपराजी की भी आलोचना की। सलमान ने कहा, 'पैपराजी हिप शॉट्स लेते हैं, टांगों के शॉट्स लेते हैं और अगर पीछे से शॉट मिल जाए तो वो भी लेते हैं। इनमें से किसी भी हीरोइन, किसी भी लड़की को यह पसंद नहीं है। मेरी अपनी भतीजी चल रही है, तो पीछे से उसका शॉट ले रहे हैं और कैप्शन डालते हैं 'पहचानो ये कौन है?' मैं यह सब लड़कियों से कह रहा हूं अगर ऐसा हो तो घूम के एक चामत मारो और बोलो, 'अपनी मां-बहन का शॉट ले लो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed