टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री सुरभि ज्योति और सुमित सूरी रविवार 27 अक्तूबर को विवाह बंधन में बंधे। कपल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आज मंगलवार को सुरभि ने अपनी संगीत नाइट की फोटो भी फैंस के साथ साझा की हैं। इनमें वे घूंघट डालकर डांस करती नजर आ रही हैं। शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।
Surbhi Jyoti-Sumit Wedding: संगीत नाइट में लंबा घूंघट ओढ़ झूमकर नाचीं सुरभि ज्योति, सुमित का भी दिखा अलग अंदाज
सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने हाल ही में शादी रचाई है। कपल की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब सुरभि ने संगीत नाइट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
रोमांटिक पोज देती नजर आई खूबसूरत जोड़ी
खूबसूरत जोड़ी ने जिम कॉर्बेट के एक रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। यह शादी एक निजी समारोह में की गई, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। आज सुरभि ने संगीत नाइट की झलक साझा की हैं। तस्वीरों में वे और सुमित रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।
ब्लू लहंगे में खूबसूरत लगीं सुरभि
सुरभि ज्योति ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, 'खुशियों की लय, प्यार की धड़कन...संगीत नाइट की झलकियां। संगीत नाइट में सुरभि का लुक भी बेहद प्यारा लग रहा है। वे ब्लू कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। सुरभि और सुमित ने खूब डांस किया। एक तस्वीर में सुमित अपनी दुल्हनिया को गोद में उठाते नजर आए हैं।
Kareena Kapoor: कपूर बहनों ने माता-पिता के साथ मनाया धनतेरस, करिश्मा-करीना रणधीर कपूर के घर पर हुईं स्पॉट
फैंस ने दी बधाई
सुरभि और सुमित के शादी के फंक्शन की तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। मेहंदी-हल्दी से लेकर शादी और अब संगीत तक, हर फंक्शन की फोटो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। सुरभि के फैंस लिख रहे हैं, 'आप प्रिंसेस हो, ब्लू लहंगे में कमाल लग रही हो'।
Muskan Bamne: 'बिग बॉस 18' से बाहर आकर नॉमिनेशन पर मुस्कान ने जताया दुख, विवियन और करणवीर के लिए कहा ये
ऐसे आए एक-दूजे के करीब
कहा जाता है कि सुरभि और सुमित संगीत वीडियो 'हांजी-द मैरिज मंत्रा' के सेट पर पहली बार एक-दूसरे के करीब आए। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने वीडियो में एक विवाहित जोड़े की भूमिका निभाई, जो उनके वास्तविक जीवन के रोमांस को दर्शाता है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। अब ये जोड़ी शादी करके सात जन्मों के लिए एक हो गई है।
Salim Khan: सलमान खान के घर दिवाली उत्सव का आगाज, सलीम खान ने खरीदी चमचमाती मर्सिडीज