Muskan Bamne: 'बिग बॉस 18' से बाहर आकर नॉमिनेशन पर मुस्कान ने जताया दुख, विवियन और करणवीर के लिए कहा ये
Muskan Bamne: बिग बॉस 18 से मुस्कान बामने बाहर हो चुकी हैं। घर से बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने शो के अन्य प्रतिभागियों को लेकर भी अपनी राय जाहिर की है।
विस्तार
बिग बॉस 18 का सीजन काफी धूम मचा रहा है। हाल में ही शो से मुस्कान बामने का सफर समाप्त हुआ है। अब उन्होंने बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने बाहर आकर कहा कि उन्हें काफी अच्छा लग रहा है, क्योंकि बाहर सब खुला खुला है, इतने दिनों तक वह घर के अंदर ही थीं। मुस्कान ने कहा कि उनका बॉन्ड सबसे अच्छा था। वह बहुत इमोशनल होती थीं, तो उस समय उन्हें जो समझ पा रहे थे, वो विवियन थे। उन्होंने कहा कि विवियन उनके भावों को समझते थे कि वो क्या महसूस कर रही हैं। इस बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या विवियन टॉप टू के भविष्य को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और इस वजह से शांत है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि विवियन टॉप टू वाली चीजों का गलत उपयोग कर रहे हैं। वह इस वजह से शांत नहीं हैं, ब्लकि वो ऐसे ही हैं। इस दौरान मुस्कान ने विवियन को अपनी नजरों में भी टॉप 3 में देखती हैं, जिनमें उनके अलावा उन्होंने करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोड़कर को भी शामिल किया है।
ऑडियंस द्वारा बाहर किए जाने पर नहीं होता दुख- मुस्कान
घर से निकाले जाने के तरीके को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे उन्हें दुख हुआ। उन्होंने कहा कि अगर वो ऑडियंस के वोट के आधार पर बाहर होतीं, तो उन्हें इतना बुरा नहीं लगता, लेकिन घरवालों ने उन्हें बाहर निकाला, जो एक तरफ बात करते थे कि उन्हें उनमें ग्रोथ दिख रहा है। मुस्कान ने कहा, "ये काफी अचंभित करने वाला था, जो लोग कहते थे कि मैं ग्रोथ कर रही हूं, उन्होंने ही नॉमिनेट किया।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अफरीन के द्वारा नॉमिनेट होने का भी बुरा लगा, क्योंकि वो उन्हें खुलने में मदद करने का दावा करते थे। उन्होंने कहा, "वो मुझे स्टिकर लगाते, नॉमिनेट करते और कहते कि इससे मैं मजबूत होंगी, लेकिन इससे मैं और कमजोर महसूस करती थी।"
Sara Ali Khan: दिवाली से पहले देवभूमि पहुंचीं सारा अली, केदारनाथ के किए दर्शन, महादेव की भक्ति में हुईं लीन
मुस्कान ने अविनाश, ईशा और एलिस की दोस्ती को बताया सच्चा
अविनाश, ईशा और एलिस के बॉन्ड को लेकर भी मुस्कान ने अपनी राय साझा की है। उन्होंने कहा कि ये तीनों उन्हें सच्चे दोस्त लगते हैं। मुस्कान ने कहा, "तीनों का बॉन्ड अच्छा है, दोस्ती है, लेकिन जब गेम की बात आती है, तो उन्हें पता है कि अकेले खेलने का है। मुझे लगता है कि वो लोग शायद क्लियर हैं कि वो साथ में रहेंगे, गेम को लेकर उनको पता होता है कैसे खेलना है।' इस बातचीत के दौरान उन्होंने आगे कहा उन्हें नहीं लगता कि अविनाश में घमंड है, जिस तरह से उन्हें बाहर किया उस हिसाब से उनका गुस्सा जायज था। मुस्कान ने आगे कहा कि अविनाश को ये कहा गया कि लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं उनकी वजह से, जिसके बाद उन्हें जेल की पॉवर मिली और जेल का पॉवर ही राशन पर था।
Salman Khan: जब सलमान खान ने थप्पड़ सीन से पहले इंदिरा कृष्णन को किया आगाह, 'तेरे नाम' फिल्म की साझा की याद
करणवीर खुलकर नहीं आ रहे- मुस्कान
मुस्कान ने बलिदान वाले टास्क का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि ईशा और शिल्पा ने सबसे बड़ा बलिदान दिया। उन्होंने कहा, "मैं कहूंगी ईशा का बलिदान सबसे बड़ा था, उसकी मां की शॉल थी, जो बड़ी चीज है। अरफीन और अविनाश के ईगो की वजह से शिल्पा जी को घी मिला और ईशा को बस आटा। " मुस्कान ने करणवीर को लेकर बात करते हुए कहा कि वो काफी दिलचस्प हैं, वो ज्यादा खुलकर नहीं बोलते। वो खुलकर नहीं आ रहे हैं, लेकिन अब खुलने का समय है।
Sonakshi Sinha: 'असली सोना की ओर से धनतेरस की बधाई', सोनाक्षी ने साझा किया पोस्ट, फैंस बोले- 'गोल्डन वाइब्स'