{"_id":"5b5d82cd4f1c1b8f568b7049","slug":"sunil-grover-akka-doctor-gulati-wants-to-play-priyanka-chopra-role-in-bharat-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की 'दुश्मन' बनते ही प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक,डॉक्टर गुलाटी का वीडियो वायरल ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान की 'दुश्मन' बनते ही प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक,डॉक्टर गुलाटी का वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and sunil grover
प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म छोड़ देने पर सोशल मीडिया पर जैसे तहलका ही मच गया है। हर कोई अब बस यही जानना चाहता है कि आखिर प्रियंका की जगह फिल्म में किस एक्ट्रेस को सलमान खान के अपोजिट लिया जाएगा। इस बीच आपके प्यारे डॉक्टर गुलाटी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही। इस वीडियो का कनेक्शन प्रियंका चोपड़ा से ही है।
Sunil Grover
इस वीडियो को सुनील ग्रोवर यानी कि आपके प्यारे डॉक्टर गुलाटी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए डॉक्टर गुलाटी ने लिखा है- 'अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में नैन्सी की जॉब अप्लीकेशन।' इस वीडियो में डॉक्टर गुलाटी प्रियंका और 'भारत' फिल्म का मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं।
Application for the vacancy from Nancy @aliabbaszafar @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/ngZQjJQ29V
Application for the vacancy from Nancy @aliabbaszafar @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/ngZQjJQ29V
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) July 27, 2018
sunil grover
वीडियो में आप देखेंगे कि डॉक्टर गुलाटी कह रहे हैं कि 'मुझे पता चला है कि भारत की हीरोइन ने फिल्म छोड़ दी है। मैं फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर से कहना चाहती हूं कि मुझे फिल्म में बतौर एक्ट्रेस ले लें। कितने प्रतिशत भारतीय चाहते हैं कि मैं भारत की हीरोइन बनूं। आइ लव यू सल्लू।'
विज्ञापन
विज्ञापन
10 ka dum
डॉक्टर गुलाटी यानी कि सुनील ग्रोवर जल्द ही सलमान खान के शो '10 का दम' में नजर आने वाले हैं। इस शो का प्रोमो भी आ गया है जिसमें सुनील ग्रोवर फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' फिल्म से किनारा कर लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थी जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। खबरों की मानें तो प्रियंका के इस फैसले से सलमान खान उनसे बेहद खफा है। यहां तक कि डॉक्टर गुलाटी ने भी प्रियंका का मजाक उड़ाया।
A post shared by Salman Khan Army (@salman.khan.club) on