फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 साल पहले सलमान को इस तरह देखकर इस फेमस स्टार को हुई थी शर्मिंदगी, बिना बताए छोड़ दिया था सेट

Sun, 29 Jul 2018 10:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
After 29 years Salman Khan revealed shocking thing related to Farah Khan in 10 Ka dum
maine pyar kiya
सलमान खान के डासिंग स्टाइल से सभी वाकिफ है। वह जब भी डांस करते हैं तो उनकी अदा सबसे अलग होती है शायद इसी वजह से बॉलीवुड में उन्हें दबंग खान कहा जाता है। सलमान इस समय रियलिटी शो '10 का दम' होस्ट कर रहे है। कुछ वक्त पहले इस शो पर सलमान की करीबी दोस्त फराह खान और शिल्पा शेट्टी पहुंची थीं। इस दौरान सलमान खान ने 29 साल पहले ऐसे राज का खुलासा किया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
After 29 years Salman Khan revealed shocking thing related to Farah Khan in 10 Ka dum
maine pyar kiya
सलमान खान ने फिल्मी करियर की शुरुआत 29 साल पहले फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी। इस फिल्म में सलमान के साथ भाग्यश्री थी। हाल ही में बॉलीवुड के 'भाईजान' ने इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा '10 का दम' शो के दौरान बताया जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
 
After 29 years Salman Khan revealed shocking thing related to Farah Khan in 10 Ka dum
salman and farah khan
शो के दौरान सलमान खान ने बताया- 'जब वह सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया के लिए स्क्रीन टेस्ट देने जा रहे थे तब उन्होंने डांस के लिए फराह खान से मदद मांगी थी। फराह मेरी अच्छी दोस्त हैं इसलिए मुझे लगा कि वह मेरी मदद जरूर करेंगी। फराह ने जब मुझे डांस करते हुए देखा तो उन्हें बेहद शर्मिंदगी महसूस हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
After 29 years Salman Khan revealed shocking thing related to Farah Khan in 10 Ka dum
salman khan
सलमान ने आगे कहा - 'जब मेरा स्क्रीन टेस्ट हो गया था तो बाद में मुझे पता चला कि फराह खान पहले ही जा चुकी हैं।' आपको बता दें, सलमान खान और फराह खान बेहद करीबी दोस्त है। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों की दोस्ती इंडस्ट्री में आने से पहले की है। सलमान इस वक्त रियलिटी शो '10 का दम' को होस्ट कर रहे हैं। इसके बाद वह 'बिग बॉस' सीजन 12 को होस्ट करेंगे।
विज्ञापन
After 29 years Salman Khan revealed shocking thing related to Farah Khan in 10 Ka dum
Salman Khan
इस बार 'बिग बॉस' सीजन 12 एक महीना पहले यानी कि 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। फिल्मों की बात करें तो सलमान खान जल्द ही 'भारत' फिल्म में नजर आएंगे। सलमान आखिरी बार 'रेस 3' फिल्म में नजर आए थे। 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी हालांकि इस फिल्म को लेकर सलमान खान का काफी मजाक उड़ाया गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed