फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे पर्दे पर 'बा' बनकर मशहूर हुईं थीं सुधा शिवपुरी, इस तरह हासिल की थी शोहरत

Mon, 13 Jul 2020 05:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 13 Jul 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Sudha Shivpuri birthday special Know Unknown Facts About Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Baa Aka Sudha Shivpuri
सुधा शिवपुरी - फोटो : रोहित झा

अपने अभिनय से छोटे और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ने वालीं मशहूर अभिनेत्री सुधा शिवपुरी का जन्मदिन 14 जुलाई को होता है। सुधा शिवपुरी लंबे समय तक बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना- माना चेहरा रहीं। यह बहुत ही कम लोग को पता होगी कि सुधा बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ओम शिवपुरी की पत्नी थीं। ओम शिवपुरी ने लंबे समय तक फिल्मों में खलनायक के किरदार निभाए थे। 

Sudha Shivpuri birthday special Know Unknown Facts About Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Baa Aka Sudha Shivpuri
सुधा शिवपुरी, ओम शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुधा शिवपुरी अब भले ही हमारे बीच में नहीं है लेकिन उन्हें आज भी दर्शक 'बा' के नाम से जरूर जानते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर की थी। सुधा शिवपुरी के पिता का निधन काफी पहले हो गया था तो वहीं मां की तबीयत ठीक न होने के चलते उन्होंने अपनी जिदंगी में जिम्मेदारियों को वक्त से पहले संभाला। साल 1968 में सुधा शिवपुरी ने मशहूर अभिनेता ओम शिवपुरी से शादी की। 

Sudha Shivpuri birthday special Know Unknown Facts About Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Baa Aka Sudha Shivpuri
सुधा शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद सुधा खुद का दिल्ली में थियेटर चलाती थीं। इसके बाद वह 'आधे अधूरे', 'तुगलक' और विजय तेंदुलकर का 'खामोश: अदालत जारी है' जैसी शानदार नाटकों का हिस्सा बनीं। इन सभी नाटकों से सुधा शिवपुरी को ख्याति हासिल हुई। इसके बाद साल 1974 में सुधा शिवपुरी मुंबई चली गईं। उनके मुंबई जाने की वजह उनके पति ओम शिवपुरी को फिल्मों के ऑफर मिलना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudha Shivpuri birthday special Know Unknown Facts About Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Baa Aka Sudha Shivpuri
सुधा शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें सुधा शिवपुरी के फिल्मी सफर की तो उन्होंने बासु चैटर्जी की फिल्म 'स्वामी' से साल 1977 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'इंसाफ का तराजू', 'हमारी बहू अलका', 'सावन को आने दो,' 'सुन मेरी लैला', 'बर्निंग ट्रेन', 'विधाता', 'माया मेमसाब' और 'पिंजर' जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों के अलावा सुधा शिवपुरी टीवी सीरियल्स का भी बड़ा नाम थीं।

विज्ञापन
Sudha Shivpuri birthday special Know Unknown Facts About Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Baa Aka Sudha Shivpuri
क्योंकि सास भी कभी बहू थी - फोटो : सोशल मीडिया

सुधा शिवपुरी ने छोटे पर्दे के कई टीवी सीरियल्स में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'आ बैल मुझे मार', 'शीशे के घर', 'वक्त का दरिया', 'दामन', 'संतोषी मां', 'ये घर', 'कसम से' और 'किस देश में है मेरा दिल' जैसे कई शानदार टीवी सीरियल्स में काम किया था। छोटे पर्दे पर वह बा नाम से मशहूर हुईं। उनका यह किरदार टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में था। जिसने सुधा शिवपुरी को अलग पहचान दी। 

पढ़ें: बेहद खूबसूरत हैं ये छह नेपाली अभिनेत्रियां, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed