टीवी के लोकप्रिय शो ‘देवों के देव… महादेव’ में पार्वती का किरदार निभाने वाली खूबसूरत अभिनेत्री सोनारिका भदोरिया एक बार फिर से चर्चा में हैं। साल 2016 में वे बिकिनी में फोटो शेयर करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई थीं। ट्रोलर्स का कहना था कि पार्वती जैसा किरदार निभाकर इस तरह के आउटफिट्स पहनना और फोटोज शेयर करना शोभा नहीं देता। इस मामले को लेकर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रया दी है, जिसके बाद से वे चर्चा में हैं।
2 of 5
सोनारिका भदोरिया
- फोटो : Social media
अभिनेत्री सोनारिका भदोरिया ने ट्रोल होने के बाद फोटो डिलीट कर दी थी। लेकिन बाद में फिर से शेयर की और इसपर अपनी बात भी रखी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि आज की पीढ़ी ये समझने के लिए परिपक्व है कि एक एक्टर की निजी और पेशेवर जिंदगी अलग होती है और हमारा अपनी भी जीवन होता है। लेकिन वैसा नहीं हुआ। सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं एक लड़की हूं। मैंने एक देवी की भूमिका निभाई, जिसे आप अपनी टीवी स्क्रीन के पीछे नहीं छिपा सकते हैं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर जो कुछ भी आप चाहते हैं उसे लिख सकते हैं।
3 of 5
सोनारिका भदोरिया
- फोटो : Social media
अभिनेत्री ने कहा कि ‘ऐसे लोग कहते हैं कि यह एक सेलिब्रिटी के जीवन का हिस्सा है, लेकिन हर चीज की एक सीमा होती है। मैं कोई भगवान नहीं हूं, मेरी भावनाएं हैं और मुझे भी बुरा लगता है। हम सभी जानते हैं कि हम किस दोहरे रवैये वाले समाज में रहते हैं, है न?’
4 of 5
सोनारिका भदोरिया
- फोटो : Social media
सोनारिका भदोरिया ने इसका उदाहरण अपने पुरुष एक्टर्स का नाम लेते हुए दिया। उन्होंने लिखा ‘गुरमीत चौधरी मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कुछ साल पहले भगवान राम की भूमिका निभाई थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने गीत नाम के एक शो में अभिनय किया, जिसमें उन्हें खुले शरीर के साथ दिखाया गया था और लड़कियों ने उनके ऊपर डोरे डाले। पुरुषों ने उन्हें फिटनेस के लिए देखा।'
5 of 5
सोनारिका भदोरिया
- फोटो : Social media
सोनारिका भदोरिया ने कहा कि ‘इसी तरह अभिनेता मोहित रैना जिन्होंने शिव का किरदार निभाया था, उन्हें बहुत सारी लड़कियां शो के सेट पर काफी बोल्ड बुलाती हैं। तो एक मेरे अभिनेत्री होने के कारण इस तरह की टिप्पणी करना स्वीकार्य नहीं है। बता दें कि सोनारिका ने ‘देवों के देव… महादेव’ के अलावा पृथ्वी वल्लभ- इतिहास भी, रहस्य भी और दास्तान-ए-मोहब्बत में नजर आई थीं।