टीवी के कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके राहुल महाजन अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी शादियों को लेकर तो कभी शराब-ड्रग्स के मामले को लेकर राहुल ने काफी सुर्खिया बटोरी हैं। श्वेता सिंह और डिंपी गांगुली से शादी और तलाक के बाद राहुल की जिंदगी में नतालिया इलिना की एंट्री हुई। इसके बाद राहुल ने नतालिया से शादी कर ली। आज ये कपल एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कौन हैं नतालिया इलिना।
तस्वीरेंः राहुल महाजन से 18 साल छोटी हैं उनकी तीसरी पत्नी नतालिया, ग्लैमरस अंदाज देख हो जाएंगे दीवाने
नतालिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। उनकी खूबसूरती की हर कोई तारीफ करता है। खास बात है कि नतालिया मॉडर्न आउटफिट के साथ साथ भारतीय परिधानों में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं।
नतालिया कजाकिस्तान की रहने वाली हैं। राहुल ने साल 2018 में नतालिया से शादी रचाई थी। उनकी शादी बेहद कम लोगों के बीच सादगी से संपन्न कराई गई थी। अपनी तीसरी पत्नी के बारे में बात करते हुए हाल ही में राहुल ने ये खुलासा किया था कि नतालिया ने अपना धर्म परिवर्तन करा लिया है।
View this post on Instagram
राहुल ने कहा था कि, 'अब नतालिया हिंदू बन गई हैं। मैं उसे हमेशा शिव-पार्वती के बारे में बताता हूं। मैं उसे कहता हूं कि पति-पत्नी का रिश्ता शिव और पार्वती जैसा होना चाहिए'। गौरतलब है कि राहुल और नतालिया की उम्र में करीब 18 साल का अंतर है। शादी के वक्त जहां राहुल 43 साल के थे तो वहीं नतालिया 25 वर्ष की थीं। हालांकि उनके रिश्ते में उम्र के इस फासले से कोई फर्क नहीं पड़ा।
View this post on Instagram
नतालिया से पहले राहुल ने श्वेता सिंह से शादी की थी, लेकिन वो शादी सफल नहीं रही। श्वेता को तलाक देने के बाद उन्होंने एक रियलिटी शो के जरिए डिंपी से शादी की थी हालांकि इस शादी का अंजाम भी अच्छा नहीं हुआ। कुछ समय बाद ही डिंपी ने राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। रिश्त में आई कड़वाहट के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे और राहुल ने नतालिया से शादी कर ली थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो राहुल महाजन बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए कुछ समय के लिए नजर आए थे।