{"_id":"57b93afb4f1c1b29156ed23c","slug":"sonali-bendre-is-ready-to-be-a-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब 'मां' बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है ये हीरोइन!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अब 'मां' बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है ये हीरोइन!
Sun, 21 Aug 2016 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वालीं सोनाली बेंद्रे अब मां बनने के लिए तैयार हो चुकी हैं। जी हां, सोनाली एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार सोनाली बेंद्रे टीवी सीरियल 'जाना न दिल से दूर' में दिखाई दे सकती हैं। खबर है कि सोनाली इस सीरियल में शशांक व्यास की मां का रोल करतीं दिखाई देंगी जो उनसे सिर्फ 12 साल छोटे हैं।
अब 'मां' बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है ये हीरोइन!
2 of 5
सूत्रों के अनुसार स्टार प्लस ने सोनाली को सीरियल 'जाना न दिल से दूर' में काम करने की गुजारिश की है और उन्हें ये रोल भी पसंद आ गया है। हालांकि अभी तक किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आपको बता दें कि सोनाली ने पहले भी टीवी में काम किया है।
अब 'मां' बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है ये हीरोइन!
3 of 5
इससे पहले वो 2014-15 में टीवी सीरियल 'अजीब दास्तां है ये' में पहली बार बतौर एक्ट्रेस नजर आई थीं। इसके अलावा वो रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' में जज भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब 'मां' बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है ये हीरोइन!
4 of 5
सोनाली ने 1994 में फिल्म 'आग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'नाराज', 'द डॉन', 'बॉम्बे', 'दिलजले', 'सपूत', 'कीमत', 'मेजर साहब', 'सरफरोश', 'जिस देश में गंगा रहता है' और 'चोरी चोरी' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। 2002 में उन्होंने गोल्डी बहल से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
अब 'मां' बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है ये हीरोइन!
5 of 5
'जाना ना दिल से दूर' विविधा और अथर्व नाम के दो ऐसे किरदार की कहानी है, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। विपरीत हालात में पले-बढ़े ये दो लोग जब 'जाना ना दिल से दूर' में मिलते है तो कैसे इनकी दुनिया अपने आप बदल जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।