फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla Funeral: बचपन से लेकर जिंदगी के आखिरी पलों तक, तस्वीरों में देखिए सिद्धार्थ शुक्ला का सफर...

Fri, 03 Sep 2021 02:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 03 Sep 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla Funeral from childhood to last rites see journey of sidharth shukla in photos
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला...कल से पहले जब ये नाम जुबान पर आता था तो दिमाग में एक ऐसे अभिनेता की छवि बन जाती थी जो एक मेहनती कलाकार था और अपनी शरारतों के लिए मशहूर था लेकिन आज सिद्धार्थ का नाम लेने से लोगों की आंखों में आंसू आ जा रहे हैं। परिवार स्तब्ध है, मनोरंजन जगत झटके में हैं और करीबी फिर से ऊपरवाले से सवाल पूछ रहे हैं कि इस फैसले की वजह क्या है? 40 साल के सिद्धार्थ ने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर लिया था और बहुत कुछ हासिल करना बाकी था लेकिन तमाम सपने आंखों में लिए सिद्धार्थ हमेशा के लिए सो गए।



बचपन से लेकर अब तक का सिद्धार्थ शुक्ला का सफर

किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो पा रहा है कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं। टीवी में एक आदर्श पति का किरदार निभाना हो या असल जिंदगी में एक सच्चे दोस्त का, हर तरह से सिद्धार्थ लोगों के दिलों में बसे हुए थे। उनकी पर्सनालिटी में वो जादू था कि बिग बॉस के घर में भी वो सब पर भारी पड़ गए थे। ये ही वजह थी कि उन्होंने सीजन 13 का खिताब भी अपने नाम कर लिया था। आज आपको ले चलते हैं सिद्धार्थ की यादों में और तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं उनके बचपन से लेकर अंतिम वक्त तक का सफर।

Sidharth Shukla Funeral from childhood to last rites see journey of sidharth shukla in photos
सिद्धार्थ शुक्ला के बचपन की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

12 दिसंबर 1980 को जन्में सिद्धार्थ शुक्ला अपने परिवार के एकलौते लड़के थे। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई की थी। सिद्धार्थ को फिल्म और टीवी का ज्यादा शौक नहीं था बल्कि वो बिजनेसमैन बनना चाहते थे। हालांकि अपने गुड लुक्स को लेकर सिद्धार्थ हमेशा चर्चा में रहते थे।

Sidharth Shukla Funeral from childhood to last rites see journey of sidharth shukla in photos
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ ने इंटीरियर डिजाइनिंग से ग्रेजुएशन पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए थे। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla Funeral from childhood to last rites see journey of sidharth shukla in photos
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram/ Twitter

इसके बाद सिद्धार्थ को साल 2008 में तुर्की में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो में भेजा गया। वहां भी सिद्धार्थ ने जीतकर देश का नाम रोशन किया था। बाद में उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन में भी काम किया था। इस ऐड के बाद उन्हें टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' में लीड रोल मिला।

विज्ञापन
Sidharth Shukla Funeral from childhood to last rites see journey of sidharth shukla in photos
सिद्धार्थ शुक्ला, प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि उनके जीवन का सबसे सफल सीरियल बना था शो 'बालिका वधू'। इस शो में उन्होंने आनंदी के पति और कलेक्टर शिव का किरदार निभाया था। अपने हैंडसम लुक से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था और प्रत्युषा के साथ उनकी केमेस्ट्री काफी पसंद की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed