फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Recalls Shaheen Bhatt Childhood Prank Alia Came Free With Parle G While Explaining Ragebait

आलिया भट्ट: 'पार्ले-जी के साथ फ्री आई थी', बचपन में बहन शाहीन इस तरह करती थीं प्रैंक, सुनाया मजेदार किस्सा

Fri, 11 Sep 2026 10:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:03 PM IST
सार

Don't Be Shy Movie: आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'डोंट बी शाई' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुईं। इस दौरान दोनों बहनों से जेन जी के कई पॉपुलर स्लैंग्स के बारे में सवाल किए गए। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 
 

विज्ञापन
Alia Bhatt Recalls Shaheen Bhatt Childhood Prank Alia Came Free With Parle G While Explaining Ragebait
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट - फोटो : एक्स

विस्तार

श्रीति मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म 'डोंट बी शाई' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह यंग-एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के प्रोडक्शन हाउस 'इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनी है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान आलिया और शाहीन ने काफी मजेदार सवालों के जवाब दिए। 
विज्ञापन


ऐसे रेजबेट करती थीं शाहीन
दरअसल, दोनों से 'रेजबेट' का मतलब पूछा गया था। इसका जवाब देने के लिए आलिया ने अपने बचपन का एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि शाहीन बचपन में उन्हें चिढ़ाने के लिए अक्सर कहती थीं कि वह उनके माता-पिता की असली बेटी नहीं हैं।
विज्ञापन


आलिया ने मजाकिया अंदाज में बताया, 'रेजबेट वही है जो शाहीन बचपन में मेरे साथ करती थी। वह कहती थी, 'आलिया पार्ले-जी के साथ फ्री आई थी' और वह हमारे माता-पिता की असली बच्ची नहीं है।' आलिया की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt Recalls Shaheen Bhatt Childhood Prank Alia Came Free With Parle G While Explaining Ragebait
डोंट बी शाई - फोटो : सोशल मीडिया

14 साल बाद नए चेहरों को लॉन्च कर रहीं आलिया
इस दौरान आलिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत को भी याद किया। उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से करीब 14 साल पहले बॉलीवुड में कदम रखा था। अब 33 साल की उम्र में आलिया अपनी फिल्म 'डोंट बी शाई' के जरिए चार नए कलाकारों को इंडस्ट्री में मौका दे रही हैं।

इस फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म जेन जी स्टूडेंट्स की कहानी पर आधारित है और 26 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Alia Bhatt Recalls Shaheen Bhatt Childhood Prank Alia Came Free With Parle G While Explaining Ragebait
लव एंड वॉर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
'अल्फा' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी आलिया
  • वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट को आखिरी बार YRF की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' में देखा गया था।
  • फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर और शरवरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए।
  • अब आलिया की अगली बड़ी फिल्म संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' है।
  • इस फिल्म में वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।
  • यह पीरियड ड्रामा 2027 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है।
  • कई बार रिलीज टलने के बाद यह फिल्म जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- डोंट बी शाई: रिलीज हुआ आलिया भट्ट की फिल्म का ट्रेलर, अभिनेत्री ने खुद बताया फिल्म में क्या होंगी खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed