सिद्धार्थ शुक्ला का जाना यूं तो हर प्रशंसक का दिल तोड़ गया, लेकिन सिद्धार्थ के अचानक निधन से अगर कोई सबसे अधिक टूटीं तो वो हैं शहनाज गिल। बिग बॉस 13 में एक-दूसरे के करीब आए शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला एक-दूसरे के कितने करीब थे ये बात किसी से नहीं छुपी दोनों एक-दूसरे का पूरा ध्यान रखते थे।बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी इन दोनों का रिश्ता अटूट था। दोनों हाल ही में रिएलिटी शोज में भी साथ आए थे। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन ने शहनाज गिल को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया। शहनाज गिल का खुद को संभालना बहुत ही मुश्किल हो गया है। बता दें कि गुरूवार को सिद्धार्थ शुक्ला को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Sidharth Shukla Funeral: शहनाज गिल का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें देख आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम
शाहबाज ने बहन को संभाला
सिद्धार्थ को देखने के बाद शहनाज गिल की आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। अपने सबसे खास दोस्त सिद्धार्थ को शहनाज गिल अंतिम विदाई देते हुए पूरी तरह से टूट गईं। शहनाज के साथ इस वक्त उनके भाई शाहबाज मौजूद हैं, जो उन्हें इस स्थिति में संभालते हुए नजर आ रहे हैं। शहनाज ने मीडिया से कोई भी बात नहीं की। फैंस की भीड़ बढ़ते देखकर पुलिस को शहनाज के आस-पास सुरक्षा बढ़ानी पड़ी।
शहनाज के पिता ने बताया कि बेटी ने उनसे कहा कि "मेरे हाथों में वो दुनिया छोड़कर गया है। अभी आई खबर के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी आखिरी सांस शहनाज के हाथों में ली थी। उनके जाने के बाद से शहनाज बुरी तरह टूटी हुईं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ को अपनी बांहों में आखिरी सांस लेते हुए देख वो इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रही हैं।
शहनाज के पिता संतोख सिंह ने फोन पर बात करते हुए मीडिया को बताया कि शहनाज का रो रोकर बुरा हाल है। शहनाज के पिता के मुताबिक उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ ने उनके हाथों में दम तोड़ा है। वो शहनाज की बांहों में इस दुनिया को छोड़कर गए हैं। शहनाज रो रोकर बार बार बोल रही हैं कि अब वो कैसे जी पाएंगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शहनाज सिद्धार्थ के घर पर थीं, जब वो उन्हें सुबह उठाने पहुंची तो सिद्धार्थ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद सिद्धार्थ को शहनाज ने पकड़कर गोदी में रखा लेकिन बावजूद सिद्धार्थ कुछ नहीं बोले। फिर शहनाज ने ये जानकारी पूरे परिवार को दी और सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया। कूपर अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की और बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।